Bihar News रंगदारी मांगने वाले दो मास्टरमाइंड अपराधी गिरफ्तार

Bihar News रंगदारी मांगने वाले दो मास्टरमाइंड अपराधी गिरफ्तार
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

शिकारपुर थाना की नरकटियागंज के एक संवेदक एवं एक व्यवसाई से रंगदारी मांगने वाले छोटे सरकार हीरो के दो मास्टरमाइंड अपराधियों को शिकारपुर पुलिस ने धर दबोचा है उक्त जानकारी देते हुए ।Bihar News रंगदारी मांगने वाले दो मास्टरमाइंड अपराधी गिरफ्तार

बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि नरकटियागंज नगर परिषद मैं पशु टेंडर के दौरान एक संवेदक को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से टेंडर नहीं लेने की धमकी एवं जान से मार देने की धमकी देने तथा नरकटियागंज के एक व्यवसाई से व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ₹1 करोड़ रंगदारी मांगने और नहीं देने पर उसके बेटे को गोली देने के मामले में शिकारपुर थाना में एफ आई आर दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन करते हुए इस मामले का उद्भेदन करने का निर्देश दिया गया टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मैनुअल अनुसंधान के आधार पर उत्तराखंड के उधमपुर जिला के रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी वार्ड 12 निवासी सावन कुमार उर्फ सावन सांवरिया पिता कपिलदेव साह को गिरफ्तार किया गया उसके निशानदेही पर पुलिस ने लौरिया थाना के गोबरौरा निवासी यश राज मिश्रा 20 वर्ष पिता संजय कुमार मिश्र को गिरफ्तार किया गया उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने रंगदारी मांगने और धमकी दिए जाने के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर लिया हैBihar News रंगदारी मांगने वाले दो मास्टरमाइंड अपराधी गिरफ्तार

गठित विशेष टीम का नेतृत्व नरकटियागंज एसडीपीओ कुंदन कुमार कर रहे थे और टीम में प्रशिक्षु डीएसपी नवनीत कुमार शिकारपुर थाना अध्यक्ष रामाश्रय यादव तकनीकी सेल प्रभारी दरोगा धनंजय कुमार निर्भय कुमार साड़ी थानाध्यक्ष उदय कुमार दारोगा श्याम किशोर पंडित आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल थे

Trending News