Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News संभावित बाढ़ से बचाव हेतु सभी तैयारियां ससमय करें पूर्ण : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 1 April 2023
Bihar News संभावित बाढ़ से बचाव हेतु सभी तैयारियां ससमय करें पूर्ण : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

वर्ष 2023 में संभावित बाढ़ से निपटने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा आज जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा की गयी। इस दौरान मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के बिन्दुओं यथा-वर्षा मापक यंत्र, तटबंधों की सुरक्षा, नाव, मोटरबोट, लाइफ जैकेट, बाढ़ शरण स्थल, सामुदायिक रसोई, मानव दवा, पशु चारा एवं दवा, शुद्ध पेयजल, जेनरेटर सेट, पेट्रोमेक्स, महाजाल, राहत और बचाव दल, आकस्मिक फसल योजना का सूत्रण, जिला आपातकालीन संचालन-सह-नियंत्रण कक्ष आदि की विस्तृत समीक्षा की गयी।Bihar News संभावित बाढ़ से बचाव हेतु सभी तैयारियां ससमय करें पूर्ण : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर मानक संचालन प्रक्रिया का शत-प्रतिशत अनुपालन करना है। सभी तरह की व्यवस्थाएं ससमय करनी है ताकि विषम परिस्थिति में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सभी प्रखंडों में अधिष्ठापित वर्षा मापक यंत्र पूरी तरह फंक्शनल रहना चाहिए। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी स्वयं दो दिनों के अंदर सभी प्रखंडों में अधिष्ठापित वर्षा मापक यंत्रों का निरीक्षण करेंगे तथा प्रतिवेदित करेंगे। साथ ही अगर कहीं वर्षा मापक यंत्र में गड़बड़ी सामने आये तो उसे तुरंत ठीक कराना सुनिश्चित करेंगे।Bihar News संभावित बाढ़ से बचाव हेतु सभी तैयारियां ससमय करें पूर्ण : जिलाधिकारी

वाल्मीकिनगर बराज से वाटर डिस्चार्ज की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भारतीय क्षेत्र के सभी फाटक प्रॉपर तरीके से क्रियाशील हो, इसे सुनिश्चित किया जाय। किसी भी सूरत में मैकेनिकल फेलियोर नहीं होना चाहिए। मैकेनिकल फेलियोर की स्थिति में तुरंत ठीक कराना सुनिश्चित किया जाय। वाटर डिस्चार्ज, लेवल आदि की डेली रिपोर्टिंग की जाय।

तटबंधों की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने डब्लूआरडी के कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील स्थलों को सूचीबद्ध करते हुए तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराते हुए ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि डब्लूआरडी के सभी कार्यपालक अभियंता पूरी तरह सजग एवं सतर्क रहेंगे। सभी एसडीएम संबंधित कार्यपालक अभियंता के साथ संवेदनशील स्थलों का संयुक्त रूप से निरीक्षण करेंगे तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षात्मक उपाय कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एसडीआरएफ की पूरी टीम आपदा के समय क्विक रिस्पांस करते हुए राहत एवं बचाव कार्य करेगी। बचाव एवं राहत हेतु आवश्यक संसाधनों सहित मानव बलों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। सिविल सर्जन सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मानव दवा तथा जिला पशुपालन पदाधिकारी पशुचारा एवं पशु दवा की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।Bihar News संभावित बाढ़ से बचाव हेतु सभी तैयारियां ससमय करें पूर्ण : जिलाधिकारी

उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ के मद्देनजर अपनी तैयारियां रखेंगे। बाढ़ आपदा के समय सड़कों, पुल-पुलियां आदि की मरम्मति की व्यवस्था त्वरित गति से कराना सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी, विपिन कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News रंगदारी मांगने वाले दो मास्टरमाइंड अपराधी गिरफ्तार
Next: Bihar News महागठबंधन के घटक दलों की हुई बैठक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.