Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar. News. तिरवाह क्षेत्र के सिकरहना नदी के कटाव से तिरवाह क्षेत्र में दहशत का माहौल

जनवाद टाइम्स इटावा 17 June 2021
IMG_20210617_191615
Share News
       

संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया
मझौलिया प्रखंड अंतर्गत तिरवाह क्षेत्र के सिकरहना नदी में हो रहे तेजी से कटाव को लेकर स्थानीय ग्रामीण काफी भयभीत है। सिकरहना नदी में हो रहे तेज कटाव से गांव पर संकट मंडराने लगा है । इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों को अपना घर सिकरहना नदी में समाहित होने का भय सताने लगा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि
बथना गांव में सिकरहना नदी का तांडव शुरू हो गया है ।
दो दिन के अंदर करीब 10 फीट कटाव हो गया है।इस कटाव को देख ग्रामीण अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर पलायन करने पर बिवस हो गए हैं। गौरतलब नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा जिससे सिकरहना नदी के तट पर बसे बथना गांव के वार्ड नंबर 1,2,3,4,6 स्थित बांध में कटाव होने लगा। कटाव को देख ग्रामीणों मैं भय व्याप्त हो गया तथा अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीण अपने घरों का सामान निकाल ऊंचे स्थानों पर रखना प्रारंभ कर दिया।फिर अपने घरों को बचाने के लिए छोटे बड़े पेड़ो को काटकर कटाव स्थल पर फेंकने लगे। सरपंच पति फिरोज साह और मुखिया साजदा तबस्सुम ने बताया कि नदी में बढते पानी के तेज रफ्तार से बांध का कटाव हो चुका है।बांध का निरीक्षण करने लिए जिलाधिकारी के कई आला अधिकारी भारी लाव लश्कर के साथ पहुचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि हर हाल में वर्षात के पूर्व कटाव
स्थल पर ठोकर का निर्माण तथा तटबंधों की मरम्मत करा दी जायेगी ।लेकिन बथना में महज बांध के किनारे बालू गिराकर खानापूर्ति कर दी गई है । ग्रामीणों में सफदर आलम , शौकत अली , जमीर आलम , मकबूल अहमद , माजिद अली तनवीर आलम जावेद आलम अमानुल्लाह साह , तौकीर आलम, सहजाद हुसैन , इकबाल आलम , नजरे आलम आदि ने बताया कि गद्दी टोला , कुमहार टोली , बथना प्राथमिक विद्यालय, ब्रम्ह स्थान आदि जगहों पर सिकरहना नदी का तेज धार से कटाव शुरू हो गया है । जिससे तिरवाह स्थित 40 हजार परिवारों के समक्ष बाढ़ की समस्या एक बार फिर से उत्पन्न हो जाएगी । इस संदर्भ में अंचलाधिकारी सूरज कांत ने बताया कि जलसंसाधन विभाग को सूचित कर दिया गया है तथा लोगो को सुरक्षित स्थानो पर जाने के लिए सुझाव दिया जा रहा है । फोटो

Post navigation

Previous: Bihar. News शरारती तत्वो ने राम जानकी की मूर्ति तोड़ कर धार्मिक उन्माद फैलाने का किया प्रयास 
Next: Bihar news जल संसाधन विभाग सालों भर सोए रहता है बरसात में लूट का खेल – खेलता है- विधायक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.