Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News ट्रक एवं बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत

जनवाद टाइम्स 4 December 2023
Bihar News Three youths died in collision between truck and bike
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत NH 727 गोरखपुर बेतिया मुख्य सड़क पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौक़े पर हीं दर्दनाक मौत हो गई है। तीनों नाबालिग युवक मंगलपुर ढाला स्थित ब्रह्मपुर गांव निवासी बताए जा रहे हैं। घटन के बाद परिजनों में चीख पुकार मची है।

IMG 20231203 WA0167
शनिवार की देर शाम बगहा के नयागांव स्थित एसएसबी हेडक्वार्टर के समीप हुए सड़क दुर्घटना में तीन नाबालिग युवकों की मौत के बाद कोहराम मच गया। बताया जा रहा है की तीनों युवक ग्लैमर बाइक पर सवार थे और वाल्मीकीनगर की तरफ से बगहा लौट रहे थे तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रक में बाइक की जोरदार टक्कर हुई और मौके पर हीं तीनों ने दम तोड दिया।
तीनों युवक की पहचान मंगलपुर ढाला स्थित ब्रह्मपुर गांव निवासी बिट्टू कुमार, कन्हैया कुमार और सुखल राय के रूप में हुई है। सूचना के बाद पटखौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। साथ हीं पूरे मामले की जानकारी लेने में जुटी है।

Bihar News Three youths died in collision between truck and bike
बता दें कि पूरे बगहा शहर में गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रकों से जाम की स्थिति बनी हुई है। बगहा एक से लेकर बगहा दो प्रखंड के मदनपुर मोड़ तक शहर के दोनों छोर तक तकरीबन 5 से 10 किमी तक सड़क किनारे गन्ना लदे वाहन खड़े हैं। लिहाजा आशंका जताई जा रही है की साइड लेने या ओवरटेक करने के प्रयास में नियंत्रण खोने के कारण हादसा हुआ होगा। घटना के बाद इलाक़े में चीत्कार कोहराम मचा हुआ है।

Post navigation

Previous: Bihar News भारत के मन में मोदी है, मोदी के मन में भारत है
Next: Bihar News वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ ने एक महिला को बनाया अपना निवाला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.