Bihar News वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ ने एक महिला को बनाया अपना निवाला

Bihar News In Valmiki Tiger Reserve area, tiger made a woman its bite.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बगहा पुलिस जिला से आ रही है जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल किनारे मवेशी चराने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है।गोवर्धना वन क्षेत्र के एसएसबी कैंप पिराड़ी से 100 मीटर उत्तर मवेशी चराने गई महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया।

IMG 20231204 WA0188महिला की पहचान बखरी निवासी चिल्होरिया देवी के रूप में हुई है। सूचना के बाद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन संरक्षक डॉक्टर नेशामणि के निर्देश पर वनकर्मियों के साथ विशेष रेस्क्यू दल को रवाना किया गया है। कोई घटना के बाद स्थानीय लोगों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है। डॉक्टर डी विकास ने बताया कि 50 वर्षीय महिला को बाघ द्वारा मार दिया गया है l चिकित्सा के लायक नहीं है इसलिए उसे जीएमसीएच बेतिया भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम के लिए l बताते चले की पूर्व में भी बाघ द्वारा पिछले दो सालों में करीब दर्शन पर लोगों को अपना निवाला बनाया जा चुका है।

Bihar News In Valmiki Tiger Reserve area, tiger made a woman its bite.

इस दिशा में वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम उठाने की बजाय हवा हवाई कागजी खाना पूरी कर मुआवजा देकर शांत कर दिया जाता रहा है ।

Trending News