Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news कठिन बलिदान के बाद मिली आजादी को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हमारे देश के युवाओं पर:गरिमा

जनवाद टाइम्स 16 August 2021
Bihar news कठिन बलिदान के बाद मिली आजादी को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हमारे देश के युवाओं पर:गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
निवर्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इंदिरा चौक, कालीबाग बुलाकी सिंह पथ, तीन लालटेन चौक इत्यादि जगहों में झंडोतोलन किया। सभापति श्रीमती सिकारिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सब अपने स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। कोरोना के संक्रमण के फैलने से बचाव के लिये आज अनेक सुरक्षात्मक पाबन्दियों के बीच हम सब कार्यक्रम कर रहे हैं। आज के दिन मैं याद करना चाहूंगी कि ब्रिटेन से महज व्यवसाय करने अंग्रेज भारत आए थे। इसी के साथ हमारी कमजोरियों को परखने के बाद हमारे देश वासियों की आपसी दूरी को दरार बना कर हम पर आक्रमण कर दिया।

 

Bihar news कठिन बलिदान के बाद मिली आजादी को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हमारे देश के युवाओं पर:गरिमा हमारे आपसी फूट के कारण अंग्रेज गुलाम बने हमारे भारतवर्ष के गौरवशाली संस्कृति व साधन संपन्नता का पुरजोर दोहन करने लगे। करीब 200 वर्षों तक हम भारतीयों को अंग्रेजों के शोषण व अत्याचार सहने पड़े। जिससे मुक्ति के लिये 1857 से 15 अगस्त 1947 तक हमें अपने हजारों वीर योद्धा पूर्वजों का बलिदान देना पड़ा।

 

Bihar news कठिन बलिदान के बाद मिली आजादी को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हमारे देश के युवाओं पर:गरिमाआज अपने 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के साथ यह भी याद करना होगा कि हमने तब से अब तक काफी तरक्की के बावजूद इतिहास से बहुत सीख नहीं ली है। आज अपने देश की कुल करीब 131 करोड़ की आबादी में तकरीबन 60 फीसदी तादात युवाओं के होने के बावजूद अपने भारतवर्ष की उपलब्धि हमारी क्षमता के अनुरूप नहीं दिखती है। जबकि हमारे देश के युवाओं में राष्ट्र को बदलने की शक्ति है। वैसे, किसी ने सही कहा कि भविष्य युवा पीढ़ी पर टिका है। इसलिए यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हम राष्ट्र की सेवा करें और अपने महान विरासत व परम्परा वाले देश की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करें।

 

Bihar news कठिन बलिदान के बाद मिली आजादी को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हमारे देश के युवाओं पर:गरिमा तभी हमारी यह आजादी मजबूती के साथ सुरक्षित रहेगी। आज स्वतंत्रता दिवस मनाने का एक मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को इस देश के लिए उनके लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए किए गए बलिदानों से अवगत कराना होना चाहिए। आज हम सबको अपने अमर पूर्वजों के बलिदान को याद करके अपने देश को शक्तिशाली व हर स्तर पर आत्म निर्भर बनाने का संकल्प लेना है। अंत में मैं आप सबसे अपील करूंगी कि स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाते हुये अपने देश के इतिहास से अपनी पीढ़ी दर पीढ़ी को अवगत कराते रहना है। ताकि हमारे युवा अपने भविष्य और करियर के बारे में गंभीर बनें। अपने देश की बेहतरी के लिये यह सबसे जरूरी है। आज का स्वतंत्रता दिवस हमें अपनी कुर्बानियों के साथ उस लंबी लड़ाई को याद रखने का दिन है। मौके पर वार्ड पार्षद कैंसर जहाँ, पार्षद प्रतिनिधि तंजीर आलम, नेहाल अहमद, विकास कुमार, नवेन्दु चतुर्वेदी, आशा जॉर्ज, रवि गोयनका इत्यादि मौजूद रहे

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News : नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज कार्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Next: Bihar news :   झंडा फहराकर आजादी, संविधान व लोकतंत्र की रक्षा का लिया शपथ स्वाधीनता संग्राम के सेनानियों को किया याद …शहीद वेदी पर की श्रद्धासुमन अर्पित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.