Bihar news *बाढ़ से बदहाल है बकुलहर और घोघा की जनता

Bihar news *बाढ़ से बदहाल है बकुलहर और घोघा की जनता
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की चनपटिया लोकल कमेटी के सचिव तथा पूर्व जिला पार्षद जगरना dcथ प्रसाद यादव आज बकुलहर पंचायत तथा घोघा पंचायत में जाकर बाढ़ से घिरे हुए लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानना चाहा ।

Bihar news *बाढ़ से बदहाल है बकुलहर और घोघा की जनता

उन्होंने बताया की बकुलहर पंचायत के तेंगरहिया , छोटा गोपालपुर , छरदवाली , मीनापुर घोघा पंचायत के परसौना , बड़कागांव , नवका टोला अभी बाढ़ के चपेट में है । गोपालपुर थाना के पास यात्रियों , औरतों तथा बच्चों को रोड पार कराने के लिए गांव के नौजवानों द्वारा ट्रैक्टर के सहारे पार कराया जा रहा है । लेकिन गांव में अभी तक प्रशासन के द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है ।

Bihar news *बाढ़ से बदहाल है बकुलहर और घोघा की जनता

एक भी कोई सरकारी पदाधिकारी गांव तक नहीं पहुंचा है । किसी प्रकार का कोई राहत व्यवस्था नहीं है । गांव से निकलने के लिए नाव की भी कोई व्यवस्था नहीं है । भूख से लोगों की स्थिति खराब होती जा रही है । ऐसी अवस्था में हम चनपटिया के बीडीओ , सीओ तथा जिला पदाधिकारी से मांग करते हैं कि बाढ़ से घिरे लोगों तक खाना पहुंचाया जाए और मरने से लोगों को बचाया जाए ।

Trending News