संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर वैशाली/बिदुपुर मे एक मुखिया ने मानवता की मिसाल पेश की है।बुधवार की सुबह सड़क दुघर्टना मे मृतक युवक की डेडबाँडी को लेकर खुद एम्बुलेंस चलाकर सदर अस्पताल हाजीपुर चले ग्ए।मिली जानकारी के अनूसार बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के कथौलिया पंचायत के मुखिया उमेश साह ने अपने पंचायत को दिए निजी फंड से एम्बुलेंस को खुद चलाकर शव लेकर रवाना हो ग्ए।विदित हो कि कथौलिया मे माँर्निग वाँक पर निकले कोचिंग संस्थापक के शिक्षक हेमंत कुमार की सड़क दुर्घटना मे मौत ह़ गई।जिसके बाद पंचायत मे चालक की मौजुदगी नही होने से मृतक कि शव पोस्टमार्टम के बाद शव लाकर परिजन को सुपुर्द कर दी और राज्य सरकार द्बारा चलाई गई कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रूपये परिजन को सहायता प्रदान की।