Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news लाल बाजार के जर्जर लिंक रोड व नाले का निवर्तमान सभापति के निजी कोष से किया नव निर्माण

जनवाद टाइम्स 19 November 2021
IMG-20211119-WA0041
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर के लाल बाजार स्थित शुभलक्ष्मी प्रतिष्ठान के समीपवर्ती व जर्जर लिंक रोड और नाले का एक लाख से भी अधिक की लागत से नव निर्माण करा दिया गया है। अपने निजी कोष की खर्च से यह सड़क निर्माण कराने वाली निवर्तमान नगर निगम की सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया।

 

IMG 20211119 WA0041इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे खेद के साथ बताना पड़ रहा है कि अवैधानिक तरीके से उनको सभापति के पद से हटा दिए जाने के बाद से नगर निगम प्रशासन पर काबिज हुये कार्यकारी सभापति और अन्य पार्षदगण केवल लूट खसोट और सरकारी राशि के बंदरबांट में लिप्त रहे। इस दौरान जन सरोकार की बुनियादी सुविधाओं के प्रति भी उदासीनता बरती गई। लेकिन अब नगर प्रशासन की कमान सरकार द्वारा सीधे जिलाधिकारी को सौंपे जाने के बाद सरकारी राशि के लूट की छूट पर रोक लगी है। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस लिंक रोड के काफी समय से जर्जर होने और नाले के भी टुटे होने से लाल बाजार जैसे मुख्य इलाके की जल निकासी में भी समस्या हो रही थी।

 

Bihar news लाल बाजार के जर्जर लिंक रोड व नाले का निवर्तमान सभापति के निजी कोष से किया नव निर्माण

अब अनेक महत्वपूर्ण व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में आवागमन के साथ इस क्षेत्र के निवासी दर्जनों परिवारों को भी सुविधा होगी। इस कार्य पर उनके निजी कोष के एक लाख से अधिक खर्च की जानकारी साझा करते हुये निवर्तमान सभापति ने कहा कि इससे पहले इस रोड सहित अन्य क्षेत्र में आधे दर्जन से अधिक मूत्रालयों का निर्माण नगर परिषद के द्वारा उनके कार्यकाल में बनवाया गया था। इस मौके पर उन्होंने सिंघानिया स्टोर्स का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदीप सिंघानिया, सोनू अग्रवाल, अरुण जोशी, विजय सिंघानिया, प्रेम सोमानी, सुभाष रूंगटा, नवेन्दु चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: प्रतापगढ़ न्यूज : प्रतापगढ़ में पिकप और टैक्टर की आमने-सामने टक्कर,दो की मौत
Next: Etawah News: 3 सौ मीटर तिरंगा के साथ निकली यात्रा, जगह जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.