Bihar News-महिला एवं बाल विकास निगम एवं समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार, की महत्वाकांक्षी योजना का जिलाधिकारी द्बारा शुभारंभ किया गया

Bihar News-The ambitious scheme of Women and Child Development Corporation and Social Welfare Department, Government of Bihar was launched by the District Magistrate.
Share News

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर। शुभारंभडिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन, कार्यालय का शुभारंभ जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा हाजीपुर प्रखंड परिसर के महिला सशक्तिकरण कार्यालय में किया गया।

Bihar News-The ambitious scheme of Women and Child Development Corporation and Social Welfare Department, Government of Bihar was launched by the District Magistrate.
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण कार्यालय महिलाओं के लिए सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अंतर क्षेत्रीय अभिसरण की सुविधा उपलब्ध कराएगी। डिस्ट्रिक्ट हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन महिलाओं को उनके सशक्तिकरण और विकास के लिए सभी कार्यालय कार्यरत महिलाओं के लिए सभी योजनाओं के ढांचे में मार्गदर्शन के लिए कार्य करेगी जिसमें स्वास्थ्य सेवा,गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यावसायिक परामर्श, प्रशिक्षण, वित्तीय समावेशन, उद्यमिता विकास इत्यादि शामिल रहेंगे।
शुभारंभ कार्यक्रम में आयी महिलाओं ने अपनी अभिव्यक्ति के माध्यम से सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं को साझा किया। जिला भू अर्जन पदाधिकारी के द्वारा अपनी अभिव्यक्ति के क्रम में वन स्टॉप सेंटर प्लेटफार्म का जिक्र करते हुए उदाहरण के तौर पर बताया गया कि यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म जिसके माध्यम से पति-पत्नी के बीच पनप गए मतभेद को काउंसलिंग के माध्यम से समाप्त कराया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए प्रारंभ की गई सभी योजनाओं की जानकारी से संबंधित पंपलेट” हब” कार्यालय में रखने का परामर्श दिया गया।

Bihar News-The ambitious scheme of Women and Child Development Corporation and Social Welfare Department, Government of Bihar was launched by the District Magistrate.
“हब” के शुभारंभ कार्यक्रम में सदर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुनीता कुमारी द्वारा बुधवार और गुरुवार को होने वाली जन संवाद कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण कार्यालय अंतर्गत हब के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं का प्रचार प्रसार किए जाने के विषय में आए हुए आंगनबाड़ी की महिला पर्यवेक्षकों, सेविकाओं और सहायिकाओं के बीच विशेष बल देने की बात कही गई। परियोजना प्रबंधनक श्री मती प्रियंका कुमारी के द्वारा उपस्थित सभी महानुभावों का स्वागत किया गया।जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ ललिता कुमारी के द्वारा यहाँ पर दी जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी,हाजीपुर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं सभी महिला चिकित्सक प्राधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मंच का संचालन कार्तिक कुमार काउंसलर वन स्टॉप सेंटर के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, ग्रामीण(हाजीपुर) के द्वारा किया गया।

Trending News