Agra News : उप नगर आयुक्त विकास सेन को शहर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमाओं की दुर्दशा से कराया अवगत

Agra News : उप नगर आयुक्त विकास सेन को शहर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमाओं की दुर्दशा से कराया अवगत
Share News

संवाददाता प्रताप सिंह आजाद

आज दिनांक 26/9/2023 दिन मंगलवार को काग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष चौधरी सचिन यादव जी के नेतृत्व में आगरा नगर निगम के उप नगर आयुक्त विकास सेन जी को शहर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमाओं की दुर्दशा से अवगत कराया गया व ज्ञापन के द्वारा 2 अक्टूबर 2023 से पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमाओं की साफ सफाई, रंगाई पुताई, गंदगी के ढेर हटाने व मरम्मत के लिए ज्ञापन दिया गया।

IMG 20230926 WA0299 छत्ता वार्ड कचहरी घाट बास दरवाजा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के लिए विशेष निवेदन किया। ज्ञापन देने वालों में शामिल रहे चौधरी सचिन यादव (अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल) प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा जी , जिला प्रवक्ता अनुज शिवहरे ,आर. वी. धाकरे,लता कुमारी, धर्मेन्द्र बघेल, सुनील कुमार निगम, संजय पंडित, महेन्द्र सिंह तिलक, गौरव कश्यप, राजू बघेल, सतीश कुमार कुशवाह, विक्रम सिंह आदि।Agra News : उप नगर आयुक्त विकास सेन को शहर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमाओं की दुर्दशा से कराया अवगत

 

Trending News