Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News जन विश्वास यात्रा के तहत बेतिया पहुंचे तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर जमकर साधा निशाना

जनवाद टाइम्स 22 February 2024
Bihar News Tejashwi Yadav, who reached Bettiah under Jan Vishwas Yatra, fiercely targeted CM Nitish.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण जिले के लौरिया स्तिथ साहू जैन स्टेडियम में बुधवार को जन विश्वास यात्रा के तहत तेजस्वी यादव ने एक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने सत्रह महीने में सत्रह साल का काम किया। इन लोगों ने दस बारह सीट दगाबाजी से हरा दिया। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी मेरे मां पिता जी से माफी मांगे। पिता ने बड़ा दिल दिखाते हुए उन्हें शामिल किया था।

Bihar News Tejashwi Yadav, who reached Bettiah under Jan Vishwas Yatra, fiercely targeted CM Nitish.
उन्होंने कहा की हमलोगो ने दस लाख नौकरी का वादा किया तो लोग बोलते थे की अपने बाप के यहां से पैसा लाएगा। नीतीश कुमार ने कहा की ये असंभव है। सत्रह महीने में पांच लाख सरकारी नौकरी दिया। एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। नीतीश जी का सम्मान है बुजुर्ग हैं पर उनसे बिहार नहीं चलेगा। आपलोग हमारी पार्टी का साथ दीजिए। आंगनबाड़ी के लोगो के पैसे बढ़ाने के लिए साइन किया। कई नौकरी का फाइल पर साइन कर दिया। लेकिन फाइल को नीतीश कुमार ने दबा दिया।

Bihar News Tejashwi Yadav, who reached Bettiah under Jan Vishwas Yatra, fiercely targeted CM Nitish.
वहीँ तेजस्वी ने यह भी कहा की हमलोग पचास हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट पॉलिसी लाए। मेडल पर नौकरी का वादा किया पर नीतीश चाचा को पता ना क्या हो गया। वो उधर चले गए और उनको हाईजैक कर लिया गया। विकास के लिए वोट दीजिए। भाजपा के सांसद और मोदीजी ने दस साल में कुछ काम नहीं किया ,तो उनको वोट क्यों देंगे। मोदी जी कहते थे 2022 में सबको पक्का मकान देंगे दिया क्या……खाते में पन्द्रह लाख रूपये देंगे। दिया क्या तो उनको वोट क्यों देंगे।
उन्होंने कहा की राजद को लोग माई की पार्टी कहते हैं पर राजद बाप की भी पार्टी है। जनता हमारी माई है और बाप हैं। गन्ना किसानों के लिए हमारी पार्टी ने बीस रुपए क्विंटल दाम बढ़ाया। नीतीश कुमार विधानसभा के साथ में लोकसभा का चुनाव कराना चाहते हैं। चुनौती देता हूं एक भी सीट न नीतीश को मिलेगा न मोदीजी को। एक टर्म में तीन बार शपथ लिए जबकि दो साल अभी बाकी है। विधानसभा में मैंने भाजपा वालों से पूछा था कि मोदी जी गारंटी की बात करते हो। नीतीश जी की क्या गारंटी की लाइफ टाइम आपके पास रहेंगे, तो सभी भाजपा वाले चुप हो गए।

Post navigation

Previous: Bihar News भैसही में गन्ना के खेत से पड़ा मिला अधेड़ का शव
Next: Bihar News ज़हरीले मांस खाने से 5 गिद्धों की मौत, कई दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध बीमार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.