Bihar News भैसही में गन्ना के खेत से पड़ा मिला अधेड़ का शव

Bihar News Dead body of a middle-aged man found lying in a sugarcane field in Bhaisahi.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
चनपटिया थाना क्षेत्र के भैसही गांव में शौच के लिए सरेह में गए बली बैठा (56) की मौत हो गई है। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने उन्हें ढूंढने के दौरान गन्ने के खेत में उनका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है।

Bihar News Dead body of a middle-aged man found lying in a sugarcane field in Bhaisahi.

थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया स्वाभाविक मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा। परिजनों का भी कहना है कि मृतक का किसी से दुश्मनी नहीं थी। बली बैठा की पत्नी कृष्णावती देवी ने बताया कि उनके पति मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए घर से निकले। काफी देर बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटें तो परिजनों ने खोजबीन करनी शुरू कर दी। पर देर रात तक उनका कोई पता नहीं चल पाया। बुधवार की सुबह उनका शव घर से उत्तर दिशा में करीब आधा किलोमीटर दूर गन्ना के खेत में पड़ा मिला।

Bihar News Dead body of a middle-aged man found lying in a sugarcane field in Bhaisahi.

फाइल फोटो बली बैठा 

मृतक ताड़ी चुलाई तथा बिक्री का काम वर्षों से करता आ रहा था

Trending News