Bihar news शहीद अजीत सरकार शहादत दिवस 14 जून को संकल्प दिवस के रूप में मनावें

Bihar news Martyr Ajit Sarkar Martyrdom Day should be celebrated on 14th June as Sankalp Diwas
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की पश्चिम चंपारण जिला कमिटी के मंत्री प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि बिहार राज्य कमिटी के फैसलानुसार शहीद अजीत सरकार के शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। उस दिन पूरे बिहार के किसान , मजदूर , छात्र तथा नौजवान कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने , सभी गरीबों को भूख से बचाने के लिए 10 किलो प्रति व्यक्ति मुफ्त अनाज देने , सभी परिवार को साढ़े सात हजार रुपए विशेष सहायता देने तथा सभी मजदूरों को मनरेगा के माध्यम से ₹600 प्रतिदिन मजदूरी के आधार पर काम देने के साथ-साथ बिहार में भूमि आंदोलन को मजबूती से उठाने तथा सभी भूमिहीन गरीबों को आवास की गारंटी के लिए संघर्ष करने , बाढ़ की विभीषिका से बचाने का संकल्प लिया जाएगा । उस दिन बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों , मजदूरों का प्रदर्शन किया जाएगा ।

You may have missed