Bihar News: आरक्षण विरोधी चिराग के बयान पर रामनाथ रमण पासवान हूए चिराग पर साधा निशाना

IMG-20210620-WA0108
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली/महनार-जदयू दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ रमण पासवान ने जंदाहा प्रखंड स्थित हीरपुर गांव मे अपने आवास पर मीडिया से बित करते हूए लोजपा के सांसद चिराग पासवान के आरक्षण विरोधी बयान पर कहा कि जो खुद आरक्षण सीट से जीतकर सांसद बने है।वह आरक्षण के विरोधी मे बात ना करे।आरक्षण देश के नागरिकों को संविधान ने दिया है।जिनका पूरा खानदान आरक्षण के बल पर सांसद विधायक मंत्री बना हो वह दूसरो को नसीहथ न दे।वहीं चिराग पासवान को चैलेंज करते हूए कहा कि पहले वह जमुई सीट से इस्तीफा दे और फिर किसी जेनरल सीट से चुनाव जीत कर बताएं तो मै राजनीति करना छोडध दूँगा।

वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्बारा दलित महादलित बनाए जाने के बयान पर भी रामनाथ रमण पासवान ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के दलितों को जो सम्मान दिया है वह हमेशा याद रहेगा।चिराग पासवान खुद दलितों के नेता होने के बावजूद अपने खानदान के अलावे किसी दलित के बेटे को टिकट नही दिया।बिहार के पंचायतों मे दलित महादलित के लोग प्रतिनिधित्व कर रहे है यह नीतीश कुमार की देन है।वही चिराग और पशुपति पारस के बीच चल रहे टीका टिप्पणी पर बात करते हूए कहा कि जो लोग पशुपति पारस विभीषण कह रहे है तो वह खुद रावण है।वैसे इस सवाल पर ज्यादा बात करने से परहेज किया और कहा कि यह उनका पारिवारिक विवाद है।कोरोना से लड़ाई जीतने के लिए सरकार की हर कदम पर मदद करे।

Trending News