Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News  : प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर हमला, कहा – जिस अनाज योजना पर मोदी जी अपनी पीठ थपथपा रहे, उसी योजना में उनके विधायक भ्रष्टचार में शामिल

जनवाद टाइम्स 13 January 2023
Bihar News  : प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर हमला, कहा - जिस अनाज योजना पर मोदी जी अपनी पीठ थपथपा रहे, उसी योजना में उनके विधायक भ्रष्टचार में शामिल
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 
जन सुराज पदयात्रा के 104वें दिन की शुरुआत पूर्वी पंचायत के संग्रामपुर प्रखंड स्थित निर्मला पांडे हाई स्कूल में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर ने स्थानीय मीडिया से संवाद किया। प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ तिवारी टोला से पदयात्रा के लिए निकले। आज जन सुराज पदयात्रा पूर्वी चंपारण के मधुबनी उत्तरी, भटवलिया, बरवा, सरोतर पश्चिमी होते हुए केसरिया प्रखंड के सेमुआपुर पंचायत के निकट ब्रह्म स्थान ग्राउंड में रात्री विश्राम के लिए पहुंचेगी।Bihar News  : प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर हमला, कहा - जिस अनाज योजना पर मोदी जी अपनी पीठ थपथपा रहे, उसी योजना में उनके विधायक भ्रष्टचार में शामिल

*मोदी जी मोतिहारी चीनी मिल तो नहीं चालू करा पाएं, लेकिन उसी मिल के जमीन को भाजपा नेताओंच तंज करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मोतिहारी में 10 से ज्यादा चीनी की मिल थी, आज वो लगभग बंद हो गई है। आपने सुना होगा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने मोतिहारी के लोगों से वादा किया था कि वो मोतिहारी चीनी मिल के बने चीनी से चाय पियेंगे। मुझे मोदी जी के वादे का तो नहीं पता मग़र सच्चाई यह है कि उन्हीं के पार्टी के नेता मिल की जमीन का बंदरबांट कर रहें है। उन्होंने कई बीघा जमीन अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम खरीदा है। मैं दो दिन पहले उस जमीन के पास से गुजर रहा था, लोगों ने मुझे दिखाया कि कैसे प्रशासन के मिलीभगत से इन जमीनों को औने-पौने दाम पर हड़प लिया गया। प्रधानमंत्री के पार्टी के नेताओं ने मिल के जमीन को हड़प लिया जिसपर आज कोई सवाल नहीं उठा रहा है।

*प्रधानमंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे और उन्हीं के विधायक गरीब कल्याण योजना में भ्रष्टाचार कर रहे हैं: प्रशांत किशोर*

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में हो रहे भ्रष्टाचार पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “ज्यादातर लोगों को पांच किलो अनाज नहीं मिलता है, उन्हें चार या साढ़े चार किलो ही अनाज मिलता है। व्यवस्थित तरीके से 40 रुपया प्रति क्विंटल के हिसाब से विधायक से लेकर अफसर और जनप्रतिनिधि तक गरीब जनता से पीसी काट रहे हैं। मौजूदा समय में सरकार की दो योजनाएं चल रही। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना जिसमें भाजपा विधायक समेत जनप्रतिनिधि और अफसर मिलकर 40 रुपया प्रति क्विंटल पीसी ले रहे है जिसकी वजह से लाभार्थियों को पांच के बजाए 4 या 4.5 किलो ही अनाज मिल रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में भाजपा के ज्यादातर विधायक भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं।”

*नेता और अफसर चाहते हैं कि बाढ़ और कटाव की समस्या बनी रहे ताकि वे भ्रष्टाचार करते रहे: प्रशांत किशोर*Bihar News  : प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर हमला, कहा - जिस अनाज योजना पर मोदी जी अपनी पीठ थपथपा रहे, उसी योजना में उनके विधायक भ्रष्टचार में शामिल

जल संसाधन मंत्रालय बिहार का एक मात्र ऐसा मंत्रालय है, जो गृह विभाग के अलावा कभी किसी सत्ताधारी पार्टी ने एलायंस पार्टी को नहीं दिया है। इसके पीछे एक बड़ा कारण है कि अगर कोई लूट-खसोट करता है, तो उसे पकड़ना बहुत मुश्किल है। क्योंकि नेता अधिकारी कटाव में बह जाने के बहाने बनाते हैं और पैसा हजम कर जाते हैं। बिहार में नेता और अफसर चाहते हैं कि बाढ़ और कटाव की समस्या बनी रहे ताकि इसके जरिए वो भ्रष्टाचार व लूट करते रहें। बिहार में इससे बढ़िया लुट का जरिया और हो नहीं सकता क्योंकि पेपर में ही सबकुछ होना है और पेपर में ही सबकुछ निपट जाना है। बिहार में जल संसाधन एक ऐसा मंत्रालय हैं जहां जो भी लूटना है लूटते रहिये और बाढ़ के नाम पर बहा दीजिए।

Post navigation

Previous: Bihar News :  जिले के सभी नगर निकायों के नव निर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों, मुख्य पार्षदों को दिलायी गयी शपथ
Next: Bihar News-बुद्ध सम्यक स्मृति स्तूप एवं संग्रहालय के कार्य प्रगति की जिलाधिकारी ने ली जानकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.