Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News :  जिले के सभी नगर निकायों के नव निर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों, मुख्य पार्षदों को दिलायी गयी शपथ

जनवाद टाइम्स 13 January 2023
Bihar News :  जिले के सभी नगर निकायों के नव निर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों, मुख्य पार्षदों को दिलायी गयी शपथ
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के निर्देशानुसार आज दिनांक-13.01.2023 को जिले के सभी नगर निकायों में नव निर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों, मुख्य पार्षदों को बैठक आयोजित कर शपथ ग्रहण की कार्रवाई सम्पन्न हुयी। मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद को बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा-24 एवं बिहार नगरपालिका निर्वाचन नियमावली, 2007 का नियम-112 के तहत शपथ दिलायी गयी। वहीं पार्षद को बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 की धारा-15 एवं बिहार नगरपालिका निर्वाचन नियमावली, 2007 का नियम-112 के तहत शपथ दिलायी गयी।Bihar News :  जिले के सभी नगर निकायों के नव निर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों, मुख्य पार्षदों को दिलायी गयी शपथ

नगर निगम, बेतिया के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद तथा सभी पार्षदों को प्रभारी जिलाधिकारी, अनिल कुमार द्वारा समाहरणालय सभाकक्ष में शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता, रवि प्रकाश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मनीष कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।Bihar News :  जिले के सभी नगर निकायों के नव निर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों, मुख्य पार्षदों को दिलायी गयी शपथ

समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य पार्षद श्रीमती गरिमा देवी सिकारिया, उप मुख्य पार्षद, श्रीमती गायत्री देवी सहित पार्षद जोबैर आलम, श्रीमती अनुराधा यादव, सहमत अली, श्रीमती कुंती देवी, श्रीमती गुड़िया देवी, श्रीमती जीनत परविन, मनोज कुमार, कुणाल राज श्राफ, श्रीमती पल्लवी कुमारी, श्रीमती नाजिया प्रवीन, श्रीमती शकीला खातुन, श्रीमती संगीता देवी, श्रीमती रिंकु देवी, श्रीमती सुनैना देवी, श्रीमती आफरीना खातून, कुमारी ममता मिश्रा, रोहित कुमार सिकारिया, श्रीमती सविता देवी, मोहम्मद हफीज मंसुरी, दीपक कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, नन्दलाल प्रसाद, राजकुमार, एनामूल हक, श्रीमती रूही सिंह, सुशील कुमार गुप्ता, इन्द्रजीत यादव, श्रीमती श्वेता कुमारी, अमर यादव, विजय यादव, श्रीमती प्रेमा यादव, श्रीमती जोहरा खातून, श्रीमती ऋतुल प्रिया, श्रीमती रेखा देवी, श्रीमती नजराना खातून, राजकिशोर महतो, शैलेश कुमार, नवनीत कुमार रंजन, मुनमुन देवी, श्री साजन कुमार, अभिमन्यु कुमार, अम्बिका राव, श्रीमती सबीहा खातून, श्रीमती पूजा कुमारी, मदन प्रसाद गुप्ता एवं मुन्ना राय को शपथ दिलायी गयी।

शपथ दिलाने के उपरांत प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा सभी नव निर्वाचित पार्षदों को बधाई और शुभाकानाएं दी गयी। साथ ही उन्हें पद धारण करते हुए विधिसम्मत तरीके से कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करने की नसीहत भी दी गयी।Bihar News :  जिले के सभी नगर निकायों के नव निर्वाचित पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों, मुख्य पार्षदों को दिलायी गयी शपथ

वहीं नगर परिषद, बगहा एवं नगर परिषद रामनगर के पार्षद, उप मुख्य पार्षद, मुख्य पार्षद को अपर समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, नगर परिषद नरकटियागंज के पार्षद, उप मुख्य पार्षद को अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नगर पंचायत चनपटिया के पार्षद, उप मुख्य पार्षद, मुख्य पार्षद को अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया तथा नगर पंचायत लौरिया के पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद को अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज द्वारा शपथ दिलायी गयी।

Post navigation

Previous: Bihar. News चौसा में किसानों के साथ हुआ धोखा, प्रशासन की मिलीभगत से कंपनी कर रही है जबरदस्ती: माले
Next: Bihar News  : प्रशांत किशोर का पीएम मोदी पर हमला, कहा – जिस अनाज योजना पर मोदी जी अपनी पीठ थपथपा रहे, उसी योजना में उनके विधायक भ्रष्टचार में शामिल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.