Bihar news :लाल सलाम के नाम से गोनौली बाजार में चस्पा पोस्टर , ग्रामीणों में भय व्याप्त

Bihar news :लाल सलाम के नाम से गोनौली बाजार में चस्पा पोस्टर , ग्रामीणों में भय व्याप्त
Share News

संवाददाता  मोहन सिंह

बेतिया बगहा पुलिस जिला अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के गोनौली बाजार में बुधवार की रात्रि लाल सलाम के नाम से पोस्टर चस्पा करने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया है इस पोस्टर में हिंदी में लिखें वाक्य कई प्रश्नों को जन्म देते है। इसमें लिखा गया है कि लाल सलाम की तरफ से आवेदन किया जा रहा है कि गोनौली गांव के गुमास्ता राजेश को मनोज सिंह की तरह ही सफाया कर दिया जाएगा ।

IMG 20210813 WA0013

वहीं वार्ड नंबर 7 के वार्ड सदस्य क्रांति देवी के पति पर इंदिरा आवास में घूस लेने का आरोप लगाते हुए धमकी दी गई है ।पोस्टर देखने के बाद ग्रामीणों में फिर एक बार भय का माहौल व्याप्त हो गया है। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि पोस्टर पर लाल सलाम का मुहर या निशान अंकित नहीं है। अमूमन ऐसे पोस्टरों पर लाल सलाम की मुहर अंकित होती है।

Bihar news :लाल सलाम के नाम से गोनौली बाजार में चस्पा पोस्टर , ग्रामीणों में भय व्याप्त

प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि निजी दुश्मनी की वजह से किसी शरारती तत्वों के द्वारा गांव के गुमास्ता राजेश और वार्ड सदस्य कांति देवी के विरुद्ध दहशत पैदा करने की नियत से शरारती तत्वों के द्वारा साजिश की गई है ।पुलिस इस मामले को कई बिंदुओं पर जांच कर रही है ।और इनको तलाश कर इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Trending News