Bihar news शनि जयंती के अवसर पर लगा एक सौ अड़तालीस साल बाद सूर्य ग्रहण, महिलाओं ने किए वट वृक्ष की पूजा

Bihar news Solar eclipse after one hundred and forty eight years on the occasion of Shani Jayanti, women worshiped the banyan tree
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया: एक सौ 48 वर्ष बाद शनि जयंती के दिन सूर्य ग्रहण के संयोग से महिलाएं ब्रत रख बट वृक्ष की पूजा अर्चना कर वैवाहिक और सुखमय जीवन की कामना की ।बतातें चलें कि इस दिन शनि जयंती और वट सावित्री ब्रत जैसे पावन पर्व मनाए जाने का विधान है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या तिथि के दिन सच्ची भावना के साथ स्नान ध्यान व पूजा अर्चना करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावित्री अपने पति के प्राणों को यमराज से छुड़ाकर ले आई थीं ।ऐसे में इस व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिनें वट वृक्ष, बरगद व पीपल पेड़ की परिक्रमा कर सूत की धागे से सात चक्कर लगाकर बांधती हैं । बतादें की 148 वर्ष बाद शनि जयंती के दिन सूर्य ग्रहण का संयोग व्रतियों को प्राप्त हुआ है । और साल का पहला सूर्य ग्रहण है । जो भारत में स्थित लद्दाख के उत्तरी भाग में आंशिक रूपसे देखा गया है ।

You may have missed