Bihar News : पटना के गांधी मैदान में कल वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम दिन गांधी से अंबेडकर समापन यात्रा  का आयोजन गया है.

WhatsApp Image 2025-08-31 at 18.13.38_619316b4
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर /वैशाली
स्थानीय विधायक प्रतिमा कुमारी ने कल पटना के गांधी मैदान में आयोजित गांधी से अंबेडकर समापन यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में घर घर जाकर एवं संपर्क अभियान चलाकर महागठबंधन कार्यकर्ताओं के शामिल होने का नेवता दिया. विधायक महोदया ने राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायत जाफरपट्टी ,बाकरपुर, बरियारपुर, भलुई, मीरपुर पतार, बेरई, नारायणपुर बुजुर्ग आदि पंचायत का सघन दौरा एवं जनसंपर्क अभियान कर लोगों को कल भारी संख्या में पटना गांधी मैदान आने का निमंत्रण दिया. वहीं राजापाकर उत्तरी पंचायत के विभिन्न चौक चौराहा शनिचर हाट चौक, कुशवाहा चौक, भुवनेश्वर चौक, हाई स्कूल चौक, पोस्ट ऑफिस चौक पर स्थानीय दुकानदारों एवं महागठबंधन कार्यकर्ताओं से दुकान दुकान जाकर भेटकर कार्यक्रम में आने की बात कही. ज्ञात हो की 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई यह 16 दिवसीय वोटर अधिकार यात्रा 20 से अधिक जिलों से होकर सफर तय कर चुकी है . कल गांधी मैदान में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपझ के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की वोटर यात्रा का समापन पटना में एक ऐतिहासिक पदयात्रा के साथ गांधी मैदान में होगा. जिसका नाम गांधी से अंबेडकर समापन यात्रा दिया गया है. जनसंपर्क अभियान में शामिल विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, देवेंद्र प्रसाद सिंह ,महेश प्रसाद सिंह, नंदेश्वर राय, राजीव राय, जगदीश राय, दीपक कुमार ,मनोज कुमार ,सनोज कुमार, सहित अनेक महागठबंधन कार्यकर्ता शामिल है

Trending News