Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : तीन दिन में पूरा करें पक्की फुलवारी मोहल्ला के नाले का जारी पक्का निर्माण: गरिमा

जनवाद टाइम्स इटावा 31 August 2025
WhatsApp Image 2025-08-31 at 18.13.26_b342cf7e
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिमी चंपारण।
वर्षों से जल जमाव की सांसत झेलते रहे नगर के पक्की फुलवारी मोहल्ला में पुनःजल निकासी बाधित होने की शिकायत मिलने पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया मुहल्ले में पहुंचीं। मौके पर पहुंच कर महापौर ने पाया कि कुछेक निजी प्लॉट से होकर एनएच 727 तक के पुराने कच्चा नाला को पक्का बनाने का कार्य जारी है। इसी निर्माण कार्य को लेकर जल निकासी व्यवस्था को टेंपररी तौर पर रोकना पड़ा है। इसको लेकर महापौर श्रीमती सिकारिया पक्का नाला निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने परेशान परिवारों को बताया कि पक्का निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अस्थाई तौर पर बांध बना कर पानी को रोका गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि तीन से चार दिन में पक्का नाला बनाने का जारी कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
इसी क्रम में महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया उनकी महीनों की पहल और नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी जी के प्रयास के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दशकों से बह रहे इस पुराने इस कच्चे नाले का पक्कीकरण किया जाना संभव हो पाया है। बस्ती के बीच आरसीसी पक्का बनाने का कार्य मौसम अनुकूल रहने पर तीन दिन में पूरा करने का निर्देश उनके द्वारा जारी किया गया है। यहां उल्लेखनीय है कि कच्चा नाला को पक्का बनाने का विरोध कतिपय लोगों द्वारा वर्षों से किया जा रहा था। लेकिन इस नाला के दशकों पुराना होने का साक्ष्य महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा नगर आयुक्त लक्ष्मण तिवारी को सौंपने और कार्रवाई के निर्णय के बाद नगर आयुक्त श्री तिवारी ने बिहार नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए प्लॉटरों को नाले का पक्कीकरण के लिए सहमत बनाने के आधार पर पक्का नाला का निर्माण कराया जा रहा है। इस नाले के निर्माण के पूरा हो जाने के बाद पक्की फुलवारी के लोगों को जल जमाव से काफी हद तक राहत मिलेगी।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :निरोगी और स्वस्थ जीवन का आधार है योग- प्रोफेसर सत्यकाम
Next: Bihar News : पटना के गांधी मैदान में कल वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम दिन गांधी से अंबेडकर समापन यात्रा  का आयोजन गया है.

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
IMG-20260723-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह

जनवाद टाइम्स 23 July 2026

Latest News

  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Bihar News: मोटरसाइकिल विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.