Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news: बिहार में अब SP, DSP और थानेदार के खिलाफ भी शिकायत कर सकेंगे लोग, ऑनलाइन दर्ज होगा कंप्लेन

जनवाद टाइम्स 31 July 2021
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया बिहार

पुलिस ने लोगों की सहूलियत को देखते हुए अपनी वेबसाइट में कई बदलाव किये हैं. नई वेबसाइट में कई ऐसी सुविधाएं जोड़ी गईं हैं जिसके इस्तेमाल से अब लोगों की परेशानियां थोड़ी कम हो जाएंगी. नई वेबसाइट के जरिये लोग बिना परेशान हुए अब ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं. वहीं पुलिस के काम से नाराज लोग भी उनके खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए अलग-अलग पांच सबकैटेगरी भी तैयार की गई है. वहीं पूरे राज्य के थाने और एसपी का फोन नंबर भी अब आसानी से हासिल कर सकेंगे.

आपको बता दें कि बिहार पुलिस ने नये तरीके से अपनी वेबसाइट http://biharpolice.in तैयार की है और इसे लॉन्च किया है. आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है. कई सेवाओं को सुलभ बनाया गया है. इस वेबसाइट में ऑनलाइन शिकायत के लिए भी अलग सेक्शन तैयार किया गया है. आम लोगों को अब शिकायत दर्ज कराने में सहूलियत होगी. इसे नजर में रखते हुए शिकायत वाले कॉलम को नौ कैटेगरी के साथ तैयार किया गया है.

 

इमरजेंसी की स्थिति में या फिर किसी सामान्य हालात में भी अगर किसी को अपने जरुरत वाले थाने या एसपी का मोबाइल नंबर जानना हो तो उसे भी उपलब्ध कराया गया है. इसके लिए मेन पेज पर ही लेफ्ट साइड हेल्पलाइन नंबर के नीचे ‘Know your police station’ का ऑप्शन दिया गया है. जिसपर क्लिक करने के बाद संबंधित जिले और थाने का चयन करना होगा. वहां से जुड़े पुलिस अधिकारियों का फोन नंबर सामने आ जायेगा.

ऑनलाइन शिकायत के लिए होम पेज पर दायीं तरफ नीचे और ऊपर अलग सेक्शन भी तैयार किया गया है. जिसपर क्लिक करके सीधा शिकायत वाले पेज पर जा सकते हैं. आम लोगों की शिकायतों को नौ भागों में बांटा गया है. सांप्रदायिक मुद्दे, पुलिस की शिकायत, मद्य निषेध के मामले, विविध क्राइम, नक्सल संबंधी शिकायत, शारीरिक हिंसा, संपत्ति से जुड़े मामले, ट्रैफिक और महिला से जुड़े मामले को अलग कैटेगरी में तैयार किया गया है.

वहीं अब पुलिस से जुड़ी शिकायतों को भी ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे. इसे भी पांच सब-कैटेगरी में बांटा गया है. अगर पुलिस के किसी एक्शन से शिकायत हो, काम करने में अगर पैसे की मांग की गई हो, पुलिस का व्यवहार अगर खराब हो, किसी मामले में अगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की हो, ये तमाम कैटेगरी को पुलिस की शिकायत वाले सेक्शन में जोड़ा गया है.

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: लोगों ने नियमों की उड़ाई धज्जियां। लापरवाह हुए लोग
Next: कैसे करे कोरोन की तीसरी लहर से बचाव ? क्यों जरूरी है मौखिक स्वच्छता जाने डॉक्टर नेहा सक्सेना से

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.