Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News :घपले में आरोपित आउट सोर्सिंग एजेंसी पाथ्या के एक्सटेंशन का अनर्गल संलेख जारी कर नगर आयुक्त बना रहे सशक्त समिति पर दबाव:गरिमा

जनवाद टाइम्स 11 November 2023
Bihar News नगर निगम की पूर्ववर्ती सफाई एजेंसी 'पाथेय' के पक्ष में उतरे 26 वार्ड पार्षदों के हस्ताक्षर में फर्जीवाड़ा उजागर
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने साफ सफाई की आड़ में नगर निगम में ‘लूट तंत्र’ काबिज होने का आरोप लगाया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि सशक्त स्थाई समिति द्वारा विगत 31 अक्तूबर को ही विभागीय अपर मुख्य सचिव के स्पष्ट आदेश के आलोक में आहूत बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्तुत एनआईटी के प्रारूप की स्वीकृति पारित करते हुए निर्धारित शर्तों पर नई एजेंसी के चयन की निविदा जारी करने आदेश दिया था। जिसके करीब डेढ़ सप्ताह बाद भी नगर आयुक्त ने नई सफाई एजेंसी के चयन की निविदा नहीं जारी कराई है। उल्टे इसको विभाग में ही भेज कर निविदा प्रकाशन को लटका दिया है। जबकि अन्य किसी भी निविदा प्रकाशन में उनके द्वारा कभी भी विभाग से से स्वीकृति नहीं मांगी गई है। इधर उक्त घपले में आरोपित आउट सोर्सिंग एजेंसी की अवधि विस्तार का दबाव बनाने वाला संलेख जारी कर के नगर आयुक्त शंभू कुमार नगर निगम की सशक्त समिति पर अनर्गल दबाव बनाने की कोशिश में लगे हैं।

Bihar News: Municipal Commissioner is putting pressure on the powerful committee by issuing unrestrained document of extension of out sourcing agency Pathya accused in the scam: Garimaमहापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बावजूद इसके नगर आयुक्त के अनुरोध को लेकर आगामी 13 नवंबर को सशक्त समिति की बैठक उन्होंने बुलाने का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही महापौर ने यह भी बताया कि बेतिया नगर निगम की जनता का विश्वास मैं तोड़ने वाली नहीं हूं। क्योंकि अपने जनता जनार्दन के प्यार का कर्ज मुझे अंतिम सांस तक चुकाना है। इसकी चर्चा के साथ भावुक होते हुए श्रीमती सिकारिया ने बताया कि महीनों पूर्व मेरे लिए गाड़ी मुहैया कराने का आदेश सरकार ने दिया है। लेकिन अपनी खुद की गाड़ी होने को लेकर मैंने नगर निगम के लाखों की बचत के लिए गाड़ी लेने से इंकार कर दिया है। बेतिया में भी लूट रोक कर ही मैं दम लूंगी। इसके लिए देश और राज्य के उच्च और निम्न सदन में पश्चिम चंपारण के माननीय सदस्यगण से भी मदद और हस्तक्षेप की प्रार्थना कर रही हूं। अगर यहां से लेकर सरकार तक ने करोड़ों की इस लूट को नहीं रोका तो दोषियों को सजा दिलाने और अपनी जनता की हकमारी के विरुद्ध मैं हाईकोर्ट भी जाऊंगी। क्योंकि सहरसा जिला के मामले में आउट सोर्सिंग एजेंसी को खुद मुंह की खानी पड़ी है। नई आउटसोर्सिंग एजेंसी के आने तक सहरसा में डेली वेजेज मजदूर से साफ सफाई कराई जा रही है, तो निश्चय ही बेतिया की जनता के साथ मुझको भी न्याय की जीत मिलेगी।Bihar News: Municipal Commissioner is putting pressure on the powerful committee by issuing unrestrained document of extension of out sourcing agency Pathya accused in the scam: Garima

Post navigation

Previous: Bihar News-जिलाधिकारी ने की राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक
Next: Bihar News 10 दिवसीय रोजगार प्रशिक्षण शिविर संपन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.