Bihar News नगर निगम चुनाव से ठीक पूर्व अत्यधिक 13 % कमीशन पर चयनित ‘स्पैरो’ एजेंसी का इकरारनामा रद्द:गरिमा

Bihar News Just before the municipal elections, the contract of 'Sparrow' agency selected on a high commission of 13% was cancelled: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम के विगत चुनाव संपन्न होने से पूर्व अत्यधिक 13 फीसदी के कमीशन पर चयनित प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के लिए ‘स्पैरो’ एजेंसी का इकरारनामा को गुरुवार को संपन्न नगर निगम बोर्ड की बैठक में सर्वसहमति के आधार पर रद्द कर दिया गया है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के कुल 46 वार्डों में उक्त आउट सोर्सिंग एजेंसी के द्वारा जारी टैक्स कलेक्शन के लिए बहुत ऊंचे कमीशन पर तीन प्लस दो कुल पांच साल के लिए चुन लिया गया था। उसमें भी वसूली में नागरिकों से लूट खसोट की शिकायत आए दिन मिल रही थी।

Bihar News Just before the municipal elections, the contract of 'Sparrow' agency selected on a high commission of 13% was cancelled: Garimaश्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि ऐसी धांधली के अतिरिक्त नगर आयुक्त के द्वारा उक्त बाहरी एजेंसी को नगर निगम के सरकारी खर्च पर करीब नौ लाख का सॉफ्टवेयर भी दे दिया गया था। नगर निगम बोर्ड की संपन्न बैठक के बाबत महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बोर्ड की बैठक में दिए गए ईंधन खर्च के ब्योरे में रोड स्वीपिंग मशीन, छोटा पोकलेन, फॉगिंग मशीन इत्यादि कार्य नहीं करने के बाद भी फर्जी बिल पर ईंधन भरवाया दिखाया गया है। जबकि पार्षदो द्वारा बताया गया कि बोर्ड गठन के बाद कभी काल रोड स्वीपिंग मशीन चलते हुए पाया गया है। वार्ड से संचालित गाड़ियों की अपेक्षा में निगम घारी पर डेढ़ गुना ईंधन की खपत दिखाना संदेहास्पद है। ईंधन के बहुत ज्यादा बिल करीब 37 लाख प्रतिमाह पर नियंत्रण के लिए नगर निगम के निर्धारित कचरा डंपिंग प्वाइंट के समीपवर्ती एवं नगर के किसी अन्य पेट्रोल पंप से ईंधन लेने का प्रस्ताव पारित किया गया है। ऐसा नहीं होने से नगर निगम के सरकारी कोष को लाखों का नुकसान हो रहा था।

Bihar News Just before the municipal elections, the contract of 'Sparrow' agency selected on a high commission of 13% was cancelled: Garima महापौर ने पारित प्रस्ताव के हवाले से यह भी बताया कि नगर निगम कार्यालय परिसर के घारी पर बड़ी संख्या में मजदूरों की तैनाती की आड़ में अरसे से जारी लूट खसोट और बंदरबांट पर रोक के लिए बोर्ड ने मजदूरों की संख्या को घटाने का निर्देश देकर प्रस्ताव पारित किया है। वही नगर के फुटपाथी दुकानदारों से लूट खसोट के उद्देश्य से सोवाबाबू चौक बाइक स्टैंड सहित मीना बाजार के अन्य तीन सैरातों की जारी बंदोबस्ती प्रक्रिया पर बोर्ड ने रोक का प्रस्ताव एवं विभागीय मार्गदर्शन प्राप्त करने को बहुमत से पारित किया है। महापौर ने बताया कि इसके साथ ही मीना बाजार के पास पूर्ववर्ती टांगा स्टैंड परिसर में बाइक व छोटे वाहन पार्किंग का नया स्टैंड कायम करके सघन शहरी क्षेत्र में जारी अवैध पार्किंग को रोकने के उद्देश्य से प्रताव भी बहुमत से पारित किया गया है। निगम के विभिन्न जगहों पर महिला चेंजिंग रूम बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

BiharNews बेतिया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दर्जनों दुकानें ध्वस्त संवाददाता मोहन सिंह बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। बेतिया में फोरलेन सड़क निर्माण की राह में आ रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बेतिया नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान दर्जनों दुकानों और अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में पावर हाउस रोड पर प्रशासनिक टीम पहुंची और चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर चलने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अवैध निर्माण को हटाया गया, ताकि सड़क निर्माण का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमण को नियमानुसार हटाया जा रहा है। फोरलेन निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

Trending News