Agra न्यूज़ :आगरा में क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी ने राजेश सिंह जादौन को युवा अध्यक्ष और यदुवंश सिंह को बनाया युवा महामंत्री

IMG-20261104-WA0010
Share News

संवाददाता सिंह आजाद 

आगरा। क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी संगठन के विस्तार के तहत 4 नवंबर 2026 को नई नियुक्तियां की गईं। संगठन ने राजेश सिंह जादौन को युवा अध्यक्ष तथा यदुवंश सिंह को युवा महामंत्री नियुक्त किया है। इन नियुक्तियों के माध्यम से संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पहल की गई है।

IMG 20261104 WA0013

क्षत्रिय महासभा राजपुर चुंगी के अध्यक्ष लाल सिंह चौहान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की। इस अवसर पर संरक्षक मंडल के सदस्य धनवीर सिंह तोमर, पप्पू राघव, जितेंद्र सिंह सिकरवार तथा क्षत्रिय सभा राजकोट चुंगी के अध्यक्ष लाल सिंह चौहान मौजूद रहे।

IMG 20261104 WA0010

इसके अलावा क्षत्रिय सभा जिला आगरा के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष जीपी ठाकुर, कार्यकारिणी के कार्यकारी अध्यक्ष पीपी सिंह जादौन, महामंत्री सचिन तोमर, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह जादौन, मीडिया प्रभारी खजान सिंह धाकरे, उपाध्यक्ष हेमंत सिंह तोमर, मनीष धाकरे, रवि धाकरे और जीतू तोमर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।IMG 20261104 WA0011

 

इस दौरान नवनियुक्त युवा पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।
क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त युवा अध्यक्ष और युवा महामंत्री को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

Trending News