Bihar News 01 जुलाई 2024 से अधिसूचित कानूनों से अधिकारियों को अवगत कराने के उदेश्य से जिलास्तर पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया 

01 जुलाई, 2024 से अधिसूचित नए कानूनों से जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को अवगत कराने के उदेश्य से जिलास्तर पर समाहरणालय सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।Bihar News 01 जुलाई 2024 से अधिसूचित कानूनों से अधिकारियों को अवगत कराने के उदेश्य से जिलास्तर पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

प्रजेश कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रमोद कुमार यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम, बेतिया, विवेकानंद प्रसाद, विशेष न्यायाधीश, पोक्सो एक्ट, बेतिया, जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी, पुलिस अधीक्षक, बगहा, सुशांत कुमार सरोज द्वारा संयुक्त रूप से उक्त कार्यशाला का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यशाला में 1 जुलाई, 2024 से अधिसूचित भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 एवं भारतीय न्याय संहिता 2023 से संबंधित विस्तृत जानकारी पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारी सहित न्यायिक पदाधिकारियों को प्रदान किया गया। कार्यशाला के दौरान पुलिस अधिकारियों से फीडबैक भी लिया गया एवं उनके सवालों का उत्तर भी दिया गया।Bihar News 01 जुलाई 2024 से अधिसूचित कानूनों से अधिकारियों को अवगत कराने के उदेश्य से जिलास्तर पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

इस अवसर पर कराले राहुल एकनाथ, व्यय प्रेक्षक, 01-वाल्मीकिनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, श्रीमती प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा सहित जिले के सभी न्यायिक पदाधिकारी, लोक अभियोजक, सरकारी वकील, जिला अभियोजन पदाधिकारी, प्रोबेशन ऑफिसर, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जेल अधीक्षक,
अमरजीत सिंह, अधीक्षक, मद्य निषेध, मनोज कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता-सह-विधि शाखा प्रभारी, कमलाकांत त्रिवेदी, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, अनंत कुमार, सभी एसएचओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

BiharNews बेतिया में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दर्जनों दुकानें ध्वस्त संवाददाता मोहन सिंह बेतिया/ पश्चिमी चंपारण। बेतिया में फोरलेन सड़क निर्माण की राह में आ रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बेतिया नगर थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण को हटाया। कार्रवाई के दौरान दर्जनों दुकानों और अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर सड़क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। इसी क्रम में पावर हाउस रोड पर प्रशासनिक टीम पहुंची और चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। बुलडोजर चलने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे बने अवैध निर्माण को हटाया गया, ताकि सड़क निर्माण का कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। प्रशासन का कहना है कि विकास कार्यों में बाधा बन रहे अतिक्रमण को नियमानुसार हटाया जा रहा है। फोरलेन निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

Trending News