Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news महाटीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर जीविका दीदियों ने किया बैठक

जनवाद टाइम्स इटावा 30 June 2021
Bihar news Jeevika Didis held a meeting regarding the success of the vaccination campaign

Bihar news Jeevika Didis held a meeting regarding the success of the vaccination campaign

Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया जीविका दीदियों ने कोरोना के कहर को कमजोर करने के लिए अपनी कवायद शुरू कर दी है। इस हेतु जीविका दीदियों द्वारा महाटीकाकरण अभियान को सफल बनाने हेतु संकुल स्तर पर जागरूकता बैठक किया जा रहा है। जीविका दीदी द्वारा समूह , ग्रामसंगठन एवं संकुल संघों की बैठक में टीकाकरण कार्य पर चर्चा की जा रही है। इस हेतु कैडर के सहयोग से ग्रामसंगठनवार पात्र परिवारों के लाइनलिस्ट तैयार कराए जा रहे हैं। टीकाकरण से संबंधित किसी प्रकार का भ्रम न हो इस हेतु जीविका दीदी द्वारा समुदाय में पीको प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फ़िल्म एवं अन्य कहानियां साझा की जा रही है। इससे समाज में टीकाकरण को लेकर फैले भ्रांति को दूर करने में काफी सहूलियत हो रही है। दीदियों के सहयोग से अब तक जीविका से जुड़े कुल 228713 लोगों का टीकाकरण कार्य किया गया है। टीकाकरण कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जीविका दीदी द्वारा हेल्पडेस्क का संचालन किया जा रहा है। इसके माध्यम से पंचायतों में टीकाकरण हेतु संचालित होने वाले सेशनल साइट की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के निदेश पर जीविका दीदियों द्वारा सभी प्रखंडों में एक-एक टीकाकरण केंद्र का संचालन किया जा रहा है। जहां प्रत्येक केंद्र पर प्रतिदिन 150 से 200 लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। समाज में कोरोना के प्रति लोगों में भ्रम न रहे इसके लिए जीविका दीदियों द्वारा अपने-अपने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी, रंगोली, गृह भ्रमण के कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए लोगों को सामाजिक दूरी बनाने, मास्क का उपयोग करने तथा साफ-सफाई रखने का संदेश प्रचारित किया जा रहा है। इस संबंध में अधिकार संकुल संघ, मझौलिया की अध्यक्ष मेहरूल नेशा बताती है कि हमेशा की तरह जीविका दीदी टीकाकरण में भी सहयोग करते हुए समाज को एक सकारात्मक संदेश दे रही है। बुलंद संकुल संघ,चनपटिया की आभा देवी लोगों से अपील करते हुए कहती है कि कोरोना से बचने का टीका ही एकमात्र उपाय है, इसलिए लोगों को टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। सत्याग्रह संकुल संघ की अध्यक्ष सीमा देवी बताती हैं कि टीकाकरण को लेकर दीदियों में काफी उत्साह है, दीदियां टोली बनाकर घर-घर दस्तक देकर टीकाकरण का संदेश दे रही है और लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय बता रही है। इस संबंध में जिला परियोजना प्रबंधक ,जीविका श्री अविनाश कुमार द्वारा बताया गया कि जीविका दीदियां माननीय मुख्यमंत्री के मिशन 6 माह, 6 करोड़ वयस्कों के टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में जुटी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर जो भ्रम है उसे दूर करने में जीविका दीदियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। इनके द्वारा समुदाय स्तर पर चलाये जा रहे जागरूकता अभियान से टीकाकरण कार्य को बढ़ावा मिला है। टीकाकरण कार्य मे तेजी लाने के लिए जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा सभी विभाग के अधिकारियों के साथ दैनिक समीक्षा की जा रही है। इससे जिले में टीकाकरण के कार्य को काफी बल मिला है।

Post navigation

Previous: Bihar news कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु 02 जुलाई को होगा मेगा कैम्प का आयोजन।
Next: Bihar news माकपा भाकपा ने बेतिया में सोवा बाबू चौक पर फूंका नीतीश कुमार का पुतला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.