Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news हिन्दू केवल एक धर्म ही नहीं, मानव समाज की अध्यात्म आधारित जीवन पद्धति

जनवाद टाइम्स इटावा 26 September 2021
Bihar news Hindu is not only a religion, it is a spiritually based way of life of human society.

Bihar news Hindu is not only a religion, it is a spiritually based way of life of human society.

Share News
       

 

संवाददाता. मोहन सिंह बेतिया। हिन्दू केवल एक धर्म या सम्प्रदाय ही नहीं,जीवन जीने की विशुद्ध अध्यात्म विज्ञान पर आधारित एक पद्धति है। जहां ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ अर्थात सभी सुखी हों। इसका ही पाठ पढ़ाने की परंपरा और संदेश मूल हिन्दू दर्शन है। हमारे पूर्वजों ने परोपकार को सबसे बड़ा पुण्य और दूसरे को कष्ट पहुंचाने को सबसे बड़ा पाप माना है। तभी तो हमारे धेय श्लोक में कहा गया है कि ‘परोपकारः पुण्याय, पापाय परपीडनम्। उक्त बातें नगर परिषद की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कही। वे हरिवाटिका में आयोजित विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र को बतौर अतिथि संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने आगे कहा कि ‘हमारे वेद पुराणों में संग्रहित इनके जैसे हजारों श्लोक उदात्तम मानववाद की पराकाष्ठा को परिभाषित करते हैं। वास्तव में यही हमारा शौर्य भी है। श्रीमती सिकारिया ने यह भी कहा कि सामाजिक समन्वय ही सम्पूर्ण मानव समाज का विकास का आधार हो सकता है। इसके लिये जरूरी है कि आपसी सौहार्द और संवाद का तंत्र मजबूत बने। इस मौके पर आदरणीय कामेश्वर चौपाल जी (दक्षिण बिहार प्रांत अध्यक्ष सह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संस्थापक सदस्य अयोध्या), श्री अशोक श्रीवास्तव जी (क्षेत्र संपर्क प्रमुख), जन्मेजय जी (क्षेत्र संयोजक बजरंग दल), राणा रणवीर सिंह जी (विभाग संपर्क प्रमुख), विनय जी (विभाग मंत्री), दीपक वर्मा जी (जिला कार्याध्यक्ष), नीरज कुमार (जिला अध्यक्ष), रमन गुप्ता (जिला मंत्री), सुजीत सोनी (जिला कोषाध्यक्ष), सोनू कुमार (जिला संयोजक), सुनील जायसवाल (जिला उपाध्यक्ष), जितेंद्र श्रीवास्तव जिला सह मंत्री, राजू सोनी (जिला उपाध्यक्ष) के साथ साथ चकिया, मोतिहारी, रक्सौल, बगहा, बेतिया इत्यादि पांचों संगठनात्मक जिलों से लगभग 300 प्रमुख कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post navigation

Previous: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2020 में प्रयागराज के चयनित अभ्यार्थियो को जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित
Next: Bihar news संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को भारत बंद ऐतिहासिक बनाने को लेकर किसान महासभा ने नौतन में किया किसान कन्वेंशन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.