Bihar NEws:  स्वास्थ्य परामर्शी को शिशु रोग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया

Bihar NEws: One day training on pediatric disease given to health consultant
Share News

संवाददाता नवीन कुमार 

वैशाली हाजीपुर के एस डी ओ रोड स्थित एम एंड एम अस्पताल में ग्रामीण चिकित्सा कल्याण विकास संस्थान,महुआ द्वारा सभी स्वास्थ्य परामर्शी को शिशु रोग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें हाजीपुर, सहदेई बुज़ुर्ग, महनार और बिद्दुपुर प्रखंड के स्वास्थ्य परामर्शी उपस्थित थे।प्रशिक्षण शिशु रोग विशेषज्ञ सदर अस्पताल हाजीपुर चिकित्सा पदाधिकारी डॉo मनोज कुमार एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ अनुमंडल अस्पताल महुआ के डॉo मंदाकिनी ने दिए।इसके बाद डॉo मनोज कुमार , डॉo मन्दाकिनी, डॉo सुरेन्द्र कुमार, एवं रीना कुमारी द्वारा जिला संयोजक कुणाल कौशल ,महनार अनुमंडल संयोजक शमशेर अली खान, मनोज कुमार, सुखायु संस्थान के निर्देशक दयाशंकर सिंह एवं सभी स्वास्थ्य परामर्शी को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

इस अवसर पर ग्रामीण चिकित्सा कल्याण विकास संस्थान के निर्देशक सह सचिव डॉ सुरेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष रीना कुमारी, अनुमंडल संयोजक शमशेर अली खान, डॉ पप्पू कुमार सिंह, प्रेमलता कुमारी, रूबी कुमारी, सोनी भारती, रेणु कुमारी, विभा कुमारी, सुमन कुमारी,पूजा कुमारी, राधा कुमारी,जयलश शर्मा,शीला कुमारी मुन्ना कुमार, आदि शामिल थे।

You may have missed