Bihar News: आया है सो जाएगा, राजा, रंक, फकीर: अशोक वर्मा।

IMG-20210615-WA0025
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली/आया है सो जाएगा राजा,रंक,फकीर।सुख और दुख आने जाने कु प्रक्रिया है जो ईश्वर ने निर्धारित किया है,उन्हें इस नश्वर शरीर को यही छोड़ परमधाम को जाना है।यह परम सत्य है यह बाते जनता दल यूनाइटेड ट्रेडर्स प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक वर्मा ने महुआ निवासी तथा पूर्व प्रत्याशी जागेश्वर राय के अग्रज दिवंगत पूर्व मुखिया राजेश्वर राय के आसमयिक निधन हो जाने पर उनके शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना देते हूए कही।वर्मा ने जागेश्वर राय तथा उनके छोटे भाई रामप्रवेश राय के साथ परिवार के अन्य सदस्यों से दु:ख की बेला मे धैर्य बनाये रखने को कहा।वर्मा ने दिवंगत आत्मा राजेश्वर को समाजिक योद्धा कहा तथा ऐसे समाजिक योद्धा को लोग सदैव स्मरण करते रहेगे।दुर दराज से लोग इनके यहां आकर रायशुमारी कर अपने जीवन की कठिनाइयों को दूर करते थे।कैट के जिला अध्यक्ष अर्जुन मेहता, कैट के जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण कुमार तथा विशाल मेहरोत्रा मौजूद थे।

फोटो संलग्न

Trending News