संवाददाता मोहन सिंह
बेतिया इंडो नेपाल सीमावर्ती नेपाल स्थित जिला चितवन के एसपी सहित 6 पुलिसकर्मियों के सड़क हादसे में घायल हो जाने की खबर है । बतातें चलें कि चितवन नारायणगढ़ और मुगलीन सड़क मार्ग के गायघाट में पुलिस वैन और ट्रक के आमने सामने टक्कर हो जाने से चितवन पुलिस जिला के एसपी ओम प्रकाश अधिकारी सहित पुलिस वैन में सवार 6 पुलिसकर्मी बूरी तरह से ज़ख्मी हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जिला कार्यालय चितवन के डीएसपी सुर्य थापा ने बताया कि शुक्रवार रात्रि क़रीब 8 बजे भारी बारिश के बिच गायघाट में यह दुर्घटना हुई । घटना के बारे में बताया गया कि एसपी ओम प्रकाश अधिकारी अपनी पुलिस टीम के साथ चितवन जिला के जिला अधिकारी प्रेमलाल लामिछने के साथ मंगलवार की रात्रि में आई बाढ़ के पानी से छतिग्रस्त हुई नारायणगढ़ – चितवन सड़क मार्ग के निरीक्षण करने के लिए गए थे। उधर से वापसी के क्रम में गयघाट के पास विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ना 6 ख 6011 की टक्कर हमारे एसपी सहित सवार पुलिसकर्मियों की पुलिस वैन बा 2 छ 3472 से हो गई जिसमें पुलिस वैन पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया तथा हमारे एसपी ओम प्रकाश अधिकारी सहित 6 पुलिसकर्मी बूरी तरह से घायल हो गए। बतादें की घायल हुए एसपी सहित सभी पुलिसकर्मियों को भरतपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है । एसपी ओम प्रकाश अधिकारी के सर तथा मुंह हाथ मे काफी चोट आईं है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा ट्रक चालक एवम खलासी का मेडिकल कराया जा रहा है की कही ट्रक चालक नशा मे धुत होकर तो ट्रक नही चला रहा था। उसके पश्चात कानूनी कार्रवाई की जाएगी । फोटो