Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news खेत में धान की रोपनी करा रहे किसान और बैल की ठनका गिरने से मौत,हरवाहा घायल

जनवाद टाइम्स 10 July 2024
Bihar news खेत में धान की रोपनी करा रहे किसान और बैल की ठनका गिरने से मौत,हरवाहा घायल
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

लौरिया थानाक्षेत्र के फुलवरिया गांव में बुधवार खेत में धान की रोपनी करा रहे एक किसान की मौत ठनका गिरने से हो गई, जबकि खेत में हल जोत रहा एक बैल की भी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं हल जोत रहा हरवहा भी काफी जख्मी हो गया है, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मृत किसान की पहचान कटैया पंचायत के फुलवरिया निवासी सुरेश यादव (56) के रूप में हुई है।

Bihar news खेत में धान की रोपनी करा रहे किसान और बैल की ठनका गिरने से मौत,हरवाहा घायल

घायल हरवाहा की पहचान सुमन राम (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम कराने के लिए जीएमसीएच अस्पताल बेतिया अस्पताल भेज दाया है । तो वहीं बैल का पोस्टमार्टम घटनास्थल पर ही प्रखंड मुख्यालय से पहुंचे चिकित्सक ने की।
बताया जाता है कि बुधवार को सुरेश यादव इस साल पहली बार रोपनी कराने के लिए खेत में गए थे। पहली रोपनी होने के कारण वे गावा के रूप में घर से लोटा में पानी, अक्षत और फूल लेकर खेत में पूजा कर रहे थे और उनका हरवाहा सुमन राम बैल के साथ खेत की जुताई कर रहा था । इसी बीच करीब साढ़े 11 बजे ठनका गिरा और सुरेश यादव समेत बैल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं हरवाहा भी ठनका के चपेट में आने से काफी जख्मी हो गया।

Bihar news खेत में धान की रोपनी करा रहे किसान और बैल की ठनका गिरने से मौत,हरवाहा घायल

घटनास्थल पर पहुंचे मुखियापति विनोद शर्मा ने मृतक के परिजनों को तत्काल कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत राशि दी मृतक को तीन पुत्र और एक पुत्री है, जहां केवल पुत्री की शादी हुई है। तीनों पुत्र बाहर रोजगार के लिए बाहर रहकर काम करते हैं। वहीं पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है । मौके पर पूर्व मुखिया अमर राम, बीडीसी मलखान सिंह, रामबाबु राव, बब्लू राव,युनुस मियां आदि परिजनों को ढाढस बंधाकर दाह संस्कार कराने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।

Post navigation

Previous: Bihar News-कई प्रकार की अनियमितता और अनुशासनहीनता के आरोप में हाजीपुर अंचल कार्यालय का लिपिक निलंबित
Next: Bihar news संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में पक्की सड़क, नाला और पुलिया निर्माण की कुल करीब 8 दर्जन योजनाओं पर खर्च होंगे 9.27 करोड़:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.