Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News हरेक मानव प्रेम, त्याग और शांति को अपने जीवन में अपनाएं- फादर फ़िनटन

जनवाद टाइम्स 5 November 2023
Bihar News Every human should adopt love, sacrifice and peace in his life - Father Fintan
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया
चुहड़ी पल्ली में ईसाई समुदाय के द्वारा पवित्र यूखरिस्तिय यात्रा निकाली गई। यूखरिस्तिय यात्रा को फादर फिनटन और फादर सुरेंद्र ने संबोधित किया। विकर जेनरल फादर फिनटन ने कहा ईश्वर हम सभी को प्रेम, एकता और त्याग का संदेश देते है। हम सभी को ईश्वर के वचनों को अपने जीवन मे अपनाना चाहिये और सदैव एक दूसरे की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। वही फादर सुरेंद्र ने कहा ईश्वर का साम्राज्य सभी के लिए खुला है, इसलिए ईश्वर द्वारा प्राप्त उपकारों और वरदानों के लिए हम मानव को कृतज्ञ रखना चाहिए और एक दूसरे मानव को अपने समान प्यार करना चाहिए।

Bihar News Every human should adopt love, sacrifice and peace in his life - Father Fintan
यूखरिस्तिय यात्रा प्रतिवर्ष की भांति चुहड़ी गिरजाघर से निकलकर क्रिश्चयन क्वार्टर के विभिन्न गलियों से गुजरते हुए संत आग्नेस स्कूल में बनाई गई बेदी और क्रिश्चयन क्वार्टर में स्थित मां मरियम के ग्रोटो में बनाई गई बेदी पर पुरोहितों ने पवित्र सैक्रामेंत के साथ प्रार्थना की। इसके बाद यात्रा ईसाई मोहल्ले के विभिन्न मार्गों, गलियों का भ्रमण करते हुए वापस गिरजाघर में पहुंची और पुरोहितों और श्रद्धालुओं के द्वारा प्रार्थना किया गया।छोटी छोटी फ्लावर गर्ल और युवा बालिकाओं ने गार्ड ऑफ ऑनर देती हुई साकर्मेंट के सम्मान में भक्ति से फूल बिखेरीं। संगीत मंडली भक्तिमय संगीत से येसु की जयकारे लगाये। यूखरिस्तिय यात्रा के अवसर पर गिरजाघर, ग्रोटो, ईसाई मोहल्ला केले के पेड़, रंग बिरंगे झंडी, फूलों से सजाएं गए।

Bihar News Every human should adopt love, sacrifice and peace in his life - Father Fintanयात्रा में चुहड़ी पल्ली के अलावा बेतिया, दुसैया, चखनी, चनपटिया, रामनगर, सिरिसिया बगहा, सिवान, छपरा, गोपालगंज, नरकटियागंज से पुरोहितगण, धर्मबहनें, ईसाई श्रद्धालु बड़े, बुजुर्ग, युवा, बच्चे, सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए। पल्ली पुरोहित फादर हरमन ने यात्रा में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद ज्ञापित किये।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज बहुजन समाज सेवा संगठन (बीoएसo3)के पदाधिकारियों व विधायक के साथ आगामी 26 नवम्बर 6 दिसम्बर के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई महत्त्वपूर्ण बैठक सकुशल संपन्न
Next: Bihar News : नगर निगम, बेतिया से स्वच्छ भारत मिशन के जबरन हटायें गयें दर्जनों श्रमिकों को शीघ्र काम में वापस लो – महासचिव

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.