Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : नगर निगम, बेतिया से स्वच्छ भारत मिशन के जबरन हटायें गयें दर्जनों श्रमिकों को शीघ्र काम में वापस लो – महासचिव

जनवाद टाइम्स 5 November 2023
Bihar News: Dozens of Swachh Bharat Mission workers who were forcibly removed from Municipal Corporation, Bettiah, should be brought back to work soon - General Secretary.
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन की राज्यव्यापी आन्दोलन के तहत सरकार द्वारा 11 सूत्री मांगों को अभी तक लटकाये जाने के विरोध में नगर निगम, बेतिया के कर्मचारियों ने 4-5 नवंबर को दो दिवसीय काला बिल्ला लगाकर प्रतिवाद दिवस मनाया।

Bihar News: Dozens of Swachh Bharat Mission workers who were forcibly removed from Municipal Corporation, Bettiah, should be brought back to work soon - General Secretary.

प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बिहार म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी कॉमरेड रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने कहा कि शहरी निकाय के सफाई कर्मचारियों द्वारा महामारी जैसे समय में भी सफाई कर्मचारी अपने जान जोखिम में डाल कर काम करते हैं। तभी भी नगर निकाय के कर्मचारियों के अधिकार के प्रति केंद्र व राज्य सरकारें काफी उदासीन है। फलस्वरूप 76 साल की आजादी में भी दास प्रथा की जिंदगी जीने के लिए सफाई कर्मी मजबूर है। आगे उन्होंने कहा कि आसमान छूती महंगाई में स्थायी पदों को समाप्त कर सरकार द्वारा एनजीओ प्रथा, निजीकरण, कम मजदूरी में दास प्रथा की ओर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास आवास विभाग के मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि पिछले वर्ष शहरी निकाय कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के दरम्यान 6 सितंबर 2022 को तेजस्वी प्रसाद यादव और यूनियन के नेताओं के बीच वार्ता हुयी थी।वार्ता में उपमुख्यमंत्री श्री यादव के आश्वासन पर अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करने के बावजूद आज एक वर्ष गुजर जाने पर भी सरकार कुंभकर्णी निंद्रा में सोई हुई है। एसोसिएशन के महासचिव रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की डबल इंजन की सरकार, नगर निकायों से एनजीओ प्रथा की समाप्ति, दैनिक एवं संविदा व आउट सोर्स कर्मचारियों का नियमितीकरण एवं स्थाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान के लिये किये गयें अपने वादें को शीघ्र पुरा करें।

Bihar News: Dozens of Swachh Bharat Mission workers who were forcibly removed from Municipal Corporation, Bettiah, should be brought back to work soon - General Secretary.

महासचिव ने कहा कि यदि सरकार 28 जनवरी 2024 तक एसोसिएशन के नेताओं के साथ निकाय कर्मचारियों की सभी लंबित 11 सूत्री मांगों पर सम्मानजनक वार्ता नहीं करती है तो 29 जनवरी 2024 से बिहार के सभी निकायों में सफाई कर्मचारियों द्वारा एक बार फिर आर-पार की लड़ाई के साथ अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। मौके पर मुन्ना कुशवाहा, शाहनवाज आलम, आयशा खातून, जैबुननेशा, फातमा खातून, बबली देवी, सावरा खातून, सावित्री देवी, गीत देवी, सीता देवी,पवित्र देवी, सिंहासन पटेल, सीमा देवी, मालती देवी, जोखा देवी, शिव शंकर कुमार आदि कर्मी उपस्थित थें।

Post navigation

Previous: Bihar News हरेक मानव प्रेम, त्याग और शांति को अपने जीवन में अपनाएं- फादर फ़िनटन
Next: Bihar News फरार शातिर लुटेरा गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.