Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-वैशाली पंचायत पैक्स में जिलाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ किया

जनवाद टाइम्स 1 November 2023
Bihar News-District Magistrate inaugurated paddy procurement in Vaishali Panchayat PACS
Share News
       

 संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।
जिले के किसानों को सरकार द्वारा घोषित धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो इसको लेकर वैशाली जिला में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ जिलाधिकारी वैशाली श्री यशपाल मीणा के द्वारा वैशाली प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित वैशाली पंचायत पैक्स में किया गया।IMG 20231101 WA0253

इस अवसर पर वहां उपस्थित किसान भाइयों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व के वर्षों की तरह इस बार भी राज्य सरकार के द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है जो साधारण धान के लिए 2183 रुपए प्रति क्विंटल तथा ए ग्रेड धान के लिए 2203 प्रति क्विंटल निर्धारित है जो बाजार दर से काफी अधिक है। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही किसान पैक्स एवं व्यापार मंडलों को अपना ध्यान बेचकर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठाएं।किसान बिचौलियों के झांसे में नही आएं।

IMG 20231101 WA0250जिलाधिकारी ने कहा कि धान खरीदारी के बाद उसका भुगतान 24 घंटा के अंदर किया जाएगा।भुगतान की प्रक्रिया बिल्कुल पारदर्शी बनाई गई है जिलाधिकारी ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को इस सम्बंध में निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा लें। इसके लिए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को व्यापक प्रचार प्रसार कराने तथा किसानों से मिलकर उनका पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि रैयती और गैर रैयती दोनों तरह के किसान अपना धान पैक्स अथवा व्यापार मंडल को बेच सकते हैं परंतु इसके लिए उनको इसकी ऊपरी निर्धारित सीमा की जानकारी होनी जरूरी है। धान की प्राप्ति के बाद भुगतान सीधे किसान के खाते में होनी है इसके लिए किसानों का अकाउंट डिटेल्स होना जरूरी है। जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसानों को जागरूक करें और व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से बनाएँ। यहां पर उपस्थित किसानों से जिलाधिकारी ने अपील की कि फसल अवशेष या पराली को ना जलाएं।उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण तो प्रदूषित होता ही है मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित होती है। इसको लेकर भी किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

Bihar News-District Magistrate inaugurated paddy procurement in Vaishali Panchayat PACS
यहाँ पर जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस बार वैशाली प्रखंड में धान की फसल काफी अच्छी हुई है और अभी तक 150 से अधिक किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य से किसान उत्साहित हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह,वैशाली प्रखंड प्रमुख श्री शैलेंद्र कुमार,जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचल अधिकारी सहित बड़ी संख्या में किसान भाई एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज : नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई जांच में जुटी पुलिस
Next: Bihar News सघन शहरी क्षेत्र में 56.96 करोड़ लागत वाली नए ड्रेनेज सिस्टम की बुडको से निविदा जारी:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.