Bihar News सघन शहरी क्षेत्र में 56.96 करोड़ लागत वाली नए ड्रेनेज सिस्टम की बुडको से निविदा जारी:गरिमा

Bihar News Tender issued from Budco for new drainage system costing Rs 56.96 crore in dense urban area: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि बीते करीब तीन साल के उनके अथक प्रयास के फलस्वरूप 56.96 करोड़ लागत वाली नए ड्रेनेज सिस्टम की बुडको अर्थात बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन से निविदा जारी कर दी गई है।

Bihar News Tender issued from Budco for new drainage system costing Rs 56.96 crore in dense urban area: Garima

इच्छुक संवेदकों को उसका विस्तृत प्रपत्र आगामी 11 नवंबर तक में डाउनलोड कर लेना अनिवार्य है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि एक साथ कुल 9 मुख्य नाला निर्माण की योजनाओं पर बिहार के मंत्री परिषद की अंतिम स्वीकृति से टेंडर जारी हो जाना उनके अब तक के सार्वजनिक सेवा काल की बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। महापौर ने बताया कि पूर्ववर्ती नगर परिषद के सभापति वाले कार्यकाल में सघन क्षेत्र में आबादी के अनुसार नई जल निकासी व्यवस्था के लिए नया ड्रेनेज सिस्टम निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। जिसके पेंडिंग रह जाने के कारण अपने वर्त्तमान कार्यकाल में स्वीकृति दिलवाने के लिए मैं बीते सितंबर माह में विभाग के अपर मुख्य सचिव से मिल कर इसकी अंतिम स्वीकृति दिलाने का अनुरोध की थी।

Bihar News Tender issued from Budco for new drainage system costing Rs 56.96 crore in dense urban area: Garima

जिसके फल स्वरूप बिहार मंत्री परिषद से इसकी स्वीकृति मिली। इसी आधार पर अब 56.96 करोड़ लागत वाली कुल 9 योजनाओं की निविदा विभागीय स्वीकृत के आधार पर बुडको के माध्यम से पूरी किए जाने की निविदा जारी की गई है। जिस निविदा का अंतिम निष्पादन अधिकत्तम 120 दिन में और उसके बाद योजना को पूरी करने की समय सीमा 24 माह अर्थात दो साल निर्धारित की गई है। जिसके अनुसार कुल 9 खंड में बंटे नए और विस्तृत सिवरेज सिस्टम से सुगम जल निकासी का लाभ से सघन शहरी क्षेत्र के करीब पौने दो लाख की आबादी को मिलने लगेगा। जिससे व्यवस्थित और सुचारू जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित हो जायेगी। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि स्वीकृत योजना के तहत नगर थाना से अनरी चुनरी आउट फॉल तक करीब 7 किलो मीटर तक का अंडर ग्राउंड नाला निर्माण के साथ आठ और योजनाएं शामिल हैं।जिसमें नगर थाना से किशुन बाग होते हुए गयासुद्दीन के घर के आउट फॉल तक 2250 मीटर नाला निर्माण, डीएम आवास से सर्किट हाउस, मुहर्रम चौक होते हुए स्टेशन चौक पुल तक एवं कलेक्ट्रेट चौक से केपी प्लस टू गर्ल्स स्कूल होकर आउट फॉल में मिलने तक 1,600 मीटर नाला निर्माण शामिल है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि मंत्री परिषद से स्वीकृत योजना में गैसलाल चौक से भोला कुमार के घर के पास नाला से मिलने तक करीब 800 मीटर लिंक नाला निर्माण के साथ सत्यनारायण पेट्रोल पंप के पश्चिम आलोक भारती चौक होते हुए संतावन बाबा मठ के चंद्रावत नदी में आउट फॉल तक कर एक किलो मीटर नाला निर्माण शामिल है। वही नगर के हरनाथ स्कूल से डॉ.दिनेश राय के क्लीनिक से उत्तर द्वारदेवी चौक होते एन एच 727 पार डॉ. नासिर अली के क्लीनिक के पीछे वाले रेलवे लाइन के आउटफॉल तक करीब 1,800 मीटर नाला निर्माण शामिल है। नगर निगम महापौर गरिमा ने आगे बताया कि नगर के टीके मुखर्जी चौक से संत तरेसा चौक और कोयला डिपो से कमलनाथ नगर होते सुप्रिया सिनेमा होकर रेलवे लाइन के आउट फॉल तक 1600 मीटर नाला निर्माण स्वीकृत हुआ है।

Bihar News Tender issued from Budco for new drainage system costing Rs 56.96 crore in dense urban area: Garima

इसी प्रकार आलोक भारती चौक से मीना बाजार सब्जी मंडी होते हुए जगदंबा नगर पुल चंद्रावत नदी आउट फॉल तक करीब एक किलो मीटर और सागर पोखरा चौक से पायोनियर कोचिंग सेंटर तक एवं दुर्गा बाग मंदिर के पूरब गेट से वन विभाग कार्यालय होकर एजी मिशन स्कूल होते समीपवर्ती आउट फॉल तक करीब एक किलो मीटर अर्थात कुल करीब 18.50 किलोमीटर तक के लिए नया सिवरेज सिस्टम वाला करीब तीन से दस फीट चौड़ा विशाल नाला निर्माण की करीब तीन साल पुराने महापौर गरिमा के 56.96 करोड़ लागत वाले ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा होने से नगर निगम की जनता रूपी जनार्दन के आशीवाद से जन सेवा का मेरा एक महत्वपूर्ण संकल्प पूरा होगा।

You may have missed