Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-जिलाधिकारी ने वैशालीगढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का पुनः निरीक्षण किया

जनवाद टाइम्स 2 June 2023
Bihar News-जिलाधिकारी ने वैशालीगढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का पुनः निरीक्षण किया
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली प्रखंड अंतर्गत वैशाली गढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप सहित उस परिसर में बन रहे अन्य भवनों के प्रगति कार्य का जिलाधिकारी के द्वारा आज पुनः निरीक्षण किया और एक-एक चीज की जानकारी प्राप्त की गयी।

IMG 20230601 WA0176
जिलाधिकारी के द्वारा अपर समाहर्ता एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ मुख्य स्तूप, मेडिटेशन सेंटर, गेस्ट हाउस, लाइब्रेरी,विजिटर सेंटर, म्यूजियम, एमपीथिएटर एवं संपूर्ण परिसर में मिट्टी भराई एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का समीक्षा की गयी और जरूरी निर्देश दिया गया।

Bihar News-जिलाधिकारी ने वैशालीगढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का
पुनः निरीक्षण किया
समीक्षा के दौरान उपस्थित प्रोजेक्ट मैनेजर को बुद्ध स्तूप का निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए प्रतिदिन जरूरी पत्थरों के तरासी/ नक्काशी कार्य में और तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा गया कि इस कार्य मे कम से कम 250 कुशल श्रमिकों को लगाया जाय। जिलाधिकारी ने कहा की पत्थरों की उपलब्धता में कोई परेशानी नही है। जिलाधिकारी को बताया गया कि यहां दो शिफ्ट में दिन-रात कार्य कराया जा रहा है। अब पत्थर आपूर्ति नियमित है और पर्याप्त संख्या में हो रही है।जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी को देखते हुए कार्य मे लगे हुए श्रमिकों को पेयजल सहित अन्य सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाय।वहां पर प्रतिनियुक्त वरीय उपसमाहर्ता को दिन और रात की पाली के कार्य का अनुश्रवण करने तथा रात्रि में चल रहे कार्य का रात्रि के 3 बजे तक निरीक्षण करने का निदेश दिया गया।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी वैशाली को एक दिन बीच देकर स्थल विजिट करने का निदेश दिया गया। निरीक्षण में पाया गया कि म्यूजियम का कार्य तेजी से चल रहा है और इसका 95% कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मेडिटेशन सेंटर और पुस्तकालय का कार्य लगभग पूरा हो गया है।गेस्ट हाउस का 95% कार्य पूर्ण कर लिया गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि पार्किंग एरिया का कार्य कुछ तकनीकी कारणों से प्रारंभ नहीं कराया जा रहा है।

Bihar News-जिलाधिकारी ने वैशालीगढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का
पुनः निरीक्षण किया
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार,कंस्ट्रक्शन कंपनी के परियोजना निदेशक, भवन निर्माण विभाग के राज्य स्तरीय पदाधिकारी,कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल हाजीपुर, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग एवं अंचलाधिकारी वैशाली उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar News–पछले 24 घण्टे में जिला भर में की गई 147 छापेमारी
Next: Bihar News–महिला पहलवानों के क्रूर दमन के विरोध में और यौन उत्पीड़क भाजपा सांसद ब्रिज भूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग किया

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.