Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News–पछले 24 घण्टे में जिला भर में की गई 147 छापेमारी

जनवाद टाइम्स 2 June 2023
Bihar News--पछले 24 घण्टे में जिला भर में की गई 147 छापेमारी
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/हाजीपुर।जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा बालू के अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई की प्रतिदिन सुबह 10 बजे और रात्रि के आठ बजे गुगल मीट के द्वारा समीक्षा की जा रही है और इसमें और सख्ती करने का निर्देश दिया जा रहा है।

IMG 20230601 WA0172
आज की गयी गुगल मीट की समीक्षा में बताया गया कि पिछले चौबिस घंटे में जिला भर में कुल 147 छापेमारी करायी गयी है। अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर ने बताया कि कल 10:00 बजे दिन से रात्रि 08:00 बजे तक 37 एवं रात्रि 08:00 बजे से आज 10:00 बजे तक 43 छापेमारी अनुमंडल अंतर्गत सभी थानों और अंचलों के द्वारा की गयी है। इस दौरान नगर थाना हाजीपुर के द्वारा नया गंडक पुल के पास 03 ट्रक पकड़ा गया है जिसका चालान फेल था उस पर फाईन की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी जगह इन्ट्री प्वाइंट पर चेकिंग को सख्त किया गया है और सीसीटीवी के द्वारा लगातार मोनेटरिंग की जा रही है।उनके द्वारा खुद पेट्रोलिंग की जा रही है और सीसीटीवी भी देखा जा रहा है।

Bihar News--पछले 24 घण्टे में जिला भर में की गई 147 छापेमारी
अनुमंडल पदाधिकारी महुआ के द्वारा बताया गया कि पिछले 24 घंटे में अनुमंडल क्षेत्रान्तर्गत कुल 40 छापेमारी करायी गयी है।इस दौरान रोड पर साइड किये गए दो ट्रकों को पकड़ा गया है और उसकी जांच कराई जा रही है।गूगल मीट में अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारी से इस बावत पूछताछ की गई।
महनार एसडीओ ने बताया कि यहाँ कुल 27 छापेमारी की गयी है। सभी पथों एवं घाटों पर चौकसी रखी जा रही है।उन्होंने कहा कि अनुमंडल अंतर्गत अवैध परिचालन नही पाया गया है।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि हाजीपुर-लालगंज, हाजीपुर-मुज़फ्फरपुर,गांधी सेतु सहित सभी मार्गो पर हो रहे परिचालन पर नजर रखी जा रही है साथ हीं रात्रि पहर सभी प्रमुख पथों पर गश्ती बढ़ायी गयी है। खनन विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी घाटों पर नजर रखा जा रहा है और लगातार घाटों पर भ्रमण किया जा रहा है।

Bihar News--पछले 24 घण्टे में जिला भर में की गई 147 छापेमारी
जिलाधिकारी के द्वारा लगातार सख्ती बनाये रखने और यही मोमेंटम कायम रखने का निर्देश दिया गया।
गुगलमीट में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्त्ता श्री विनोद कुमार सिंह,जिला परिवहन पदाधिकारी श्री जयप्रकाश नारायण, अनुमंडल पदाधिकारी, अनमंडल पुलिस पदाधिकारी, खनन विभाग के पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी जुड़े हुए थे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यम रजिस्ट्रेशन अभियान का किया शुभारंभ
Next: Bihar News-जिलाधिकारी ने वैशालीगढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का पुनः निरीक्षण किया

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.