Bihar News जिलाधिकारी ने उप कारागृह बगहा का किया औचक निरीक्षण

Bihar News जिलाधिकारी ने उप कारागृह बगहा का किया औचक निरीक्षण
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा आज उपकारा, बगहा का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जेल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर बंदियों से मिल रही सुविधाओं को लेकर जानकारी ली। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा पाकशाला का निरीक्षण किया गया।Bihar News जिलाधिकारी ने उप कारागृह बगहा का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने अधीक्षक, उपकारा, बगहा को निर्देश दिया कि जेल मैनुअल के अनुरूप सभी व्यावस्थाएँ अपडेट रखें। कारा परिसर की समुचित साफ-सफाई, बंदियों को समय पर भोजन, समय पर योगाभ्यास, बीमार होने पर तुरंत ईलाज आदि की व्यवस्था करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिया कि सीसीटीवी के माध्यम से कारा के अंदर की प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाएं रखें। संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने वाले बंदियों को अन्य जेलों में ट्रांसफर करने की कार्रवाई करें। उन्होंने बंदियों के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा महिला बंदी वार्ड का भी निरीक्षण किया गया तथा कक्षपाल को निर्धारित सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उपकारा के बंदियों की सतत निगरानी आवश्यक है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही जेल मैनुअल के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन में भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नियमानुकूल निर्धारित अवधि पर बंदियों को उनके परिजनों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करने की व्यवस्था फंक्शनल रखेंगे।Bihar News जिलाधिकारी ने उप कारागृह बगहा का किया औचक निरीक्षण

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बगहा, किरण कुमार, गोरख जाधव, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, एसडीएम, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह, अधीक्षक, उपकारा, बगहा, ।मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

You may have missed