Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News सौहार्द के साथ हर्षोल्लास से मनाएं मुहर्रम एवं महावीरी अखाड़ा त्योहार : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 27 July 2023
Bihar News Celebrate Muharram and Mahaviri Akhada festival with joy and harmony: District Magistrate
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मुहर्रम एवं महावीरी अखांड़ा को शांति एवं सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न कराने के उदेश्य से आज एसडीएम, बगहा के कार्यालय प्रकोष्ठ में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुयी।

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में सम्पन्न शांति समिति की बैठक में रामनगर और बगहा से आए श्री ओबैदुर रहमान, सदाकांत शुक्ला, तबरेज आलम, राणा बलवंत सिंह आदि ने मुहर्रम तथा महावीरी अखाड़ा त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु अपने-अपने सुझाव दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व के सभी पर्व-त्योहार मिलजुल कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते आ रहे हैं। इस बार भी शांतिपूर्वक त्योहार मनाएंगे।IMG 20230727 WA0244

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम एवं महावीरी अखाड़ा त्योहार प्रेम, सद्भाव एवं शांति के वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। विभिन्न जगहों पर पर्याप्त संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस मजिस्ट्रेट तथा पुलिस फोर्स की तैनाती की जा रही है। त्योहार के अवसर पर सौहार्द बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सख्त कार्रवाई।की जाएगी।

उन्होंने शांति समिति की बैठक में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रशासन को आपके अपेक्षित सहयोग की आवश्यकता है ताकि मुहर्रम एवं महावीरी अखाड़ा त्योहार अच्छे तरीके से सम्पन्न कराया जा सके। असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। छोटी-छोटी बातों की जानकारी पुलिस प्रशासन को दें। निगरानी रखें, प्रशासन मुस्तैद है। सभी लोग मिलजुल कर अमन-चैन, शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार को सम्पन्न कराएं।IMG 20230727 WA0244

पुलिस अधीक्षक, बगहा, किरण कुमार गोरख जाधव ने कहा कि सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है। असमाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है। विधि-व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

शांति समिति की बैठक के उपरांत फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च रत्नमाला के विभिन्न वार्डो, नवका टोला आदि से होकर गुजरा। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व को मनाने की बात कही।गयी।

जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों से अपील की गयी है कि मुहर्रम एवं महावीरी अखाड़ा का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। जिला प्रशासन की पूरी टीम आपके साथ है। जिलेवासी अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे तथा अफवाह फैलाने वाले असामजिक तत्वों के बारे में नजदीकी थाने अथवा जिला प्रशासन को सूचित करेंगे ताकि त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने जिलेवासियों को मुहर्रम एवं महावीरी अखाड़ा की शुभकामनाएं दी।Bihar News Celebrate Muharram and Mahaviri Akhada festival with joy and harmony: District Magistrate

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बगहा, किरण कुमार गोरख जाधव, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, एसडीएम, बगहा, डॉ0 अनुपमा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News बगहा शहर को सड़क जाम की समस्या से शीघ्र मिलेगी मुक्ति
Next: Bihar News जिलाधिकारी ने उप कारागृह बगहा का किया औचक निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.