Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news : अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे पर भाकपा माले का वक्तव्य

जनवाद टाइम्स 17 August 2021
Share News
       

संवाददाता :  मोहन सिंह बेतिया
अफगानिस्तान में चल रहे घटनाक्रम से हम बेहद चिंतित हैं. वहां तालिबान द्वारा तेजी से सत्ता पर किये गये कब्जे ने उस देश को भयानक अराजकता और अनिश्चितता में धकेल दिया है; नागरिकों पर हिंसक हमलों, महिलाओं पर अत्याचार, और मानवाधिकारों एवं नागरिक स्वतंत्रताओं पर व्यवस्थित तरीके से हमलों की खबरें हैं.
आज के हालातों के लिए अमेरिकी विदेश नीति ही पूरी तरह से जिम्मेदार है. 1980 व 1990 के दशकों के दौरान तालिबान को बढ़ावा देने की नीति से लेकर 9/11 के बाद के दौर में अफगानिस्तान में अमेरिकी घुसपैठ और कब्जा, और फिर अब बिना किसी ठोस तैयारी के अमेरिकी सेनाओं को हटाने तक — यह सैन्य हस्तक्षेप और कब्जा करने की अमेरिकी नीति ही है, जिसके कारण आज अफगानिस्तान की ऐसी दयनीय हालत बन गई है.
उक्त बातें भाकपा माले नेता सुनील कुमार राव ने अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे पर भाकपा माले के तरफ से वक्तव्य जारी कर कहा। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में 1996 से 2001 तक के तालिबानी शासन का अनुभव, और उसकी घोर प्रतिगामी व तानाशाही क़िस्म की विचारधारा व राजनीति, पूरी दुनिया और खासकर दक्षिण एशिया के लोगों में अफगानिस्तान व इस क्षेत्र के भविष्य को लेकर गहरी आशंका पैदा कर रही है. हम आशा करते हैं कि वैश्विक अभिमत और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का दबाव अफगानिस्तान में आने वाले तालिबानी शासन पर कुछ अंकुश लगा पायेगा और इस संकटग्रस्त देश की जनता लड़कर शांति, प्रगति, व लोकतंत्र हासिल कर पाएँगे. माले नेता ने कहा कि
हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि अफगानिस्तान में फंसे सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जाये और जो अफगानी नागरिक शिक्षा, रोजगार या अन्य वजहों से इस समय भारत में रह रहे हैं उन्हें पूरी सुरक्षा मिले. अफगान संकट के चलते जाहिर है कि कई अफगानी नागरिक उनके देश में शांति स्थापित होने तक भारत में शरण मांगने के लिए बाध्य होंगे. भारत में अफगानिस्तान से आने वाले मुस्लिम प्रवासियों के साथ बेतुके रूप में भेदभाव करने वाले नागरिकता संशोधन कानून की निरर्थकता इस समय हर कोई महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि हम अफगानिस्तान में शांति, स्थायित्व, व लोकतंत्र की स्थापना की जद्दोजहद में अफगानी जनता एवं विश्व जनमत के साथ खड़ा होते हुए, अफगानिस्तान की घटनाओं को बहाना बना कर भारत में मुस्लिम विरोधी घृणा एवं हिंसा फैलाने के किसी भी प्रयास को नाकाम करने के लिए पूरी तरह सजग रहना होगा. अफगानिस्तान में धर्मान्ध कट्टरपंथी राजनीतिक ताकतों की उभार से पैदा हुए संकट से हमें सबक और प्रेरणा लेनी चाहिए कि भारत में धर्मांध कट्टरपंथी राजनीति को समय रहते खारिज करें और साम्प्रदायिक सौहार्द, समाजिक प्रगति और लोकतांत्रिक अधिकारों के संघर्षों को मजबूत करने का संकल्प लें.

Post navigation

Previous: Bihar news :  कोरोनो जैसी त्रासदी में असहायों को 101 वें दिन तक रोज निःशुल्क पका भोजन बांटने का बना रिकॉर्ड :गरिमा
Next: Pratapgirh News : जनपद प्रतापगढ़ के भयहरण नाथ धाम में सावन के आखिरी मंगलवार को शिव भक्तों का जनसैलाब पुलिस व कार्यकर्ताओं द्वारा उत्तम प्रयास

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.