Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जहरीली शराब से हुई मौतों के जिम्मेदार मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री सुनील कुमार को बर्खास्तगी को लेकर भाकपा माले ने किया पुतला दहन

जनवाद टाइम्स 6 November 2021
Bihar news जहरीली शराब से हुई मौतों के जिम्मेदार मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री सुनील कुमार को बर्खास्तगी को लेकर भाकपा माले ने किया पुतला दहन
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाकपा माले ने राज्य स्तरीय प्रतिवाद के तहत बेतिया समाहरणालय गेट पर और सिकटा बाजार में नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिणी तेलहुआ गांव में जहरीली शराब से दलित-गरीबों की हुई मौत के जिम्मेदार मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री सुनील कुमार को बर्खास्तगी को लेकर प्रतिवाद मार्च करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया!

 

IMG 20211106 WA0119 1 भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सह अखिल भारतीय किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहरीली शराब से दलित-गरीबों की हुई मौत राज्य में एक सामान्य घटना बन गई है. हमारी पार्टी ने नीतीश सरकार को बारंबार कहा है कि राजनेता-प्रशासन व शराब माफिया गठजोड़ के सरंक्षण में यह जहरीली शराब बनाया जा रहा है, लेकिन सरकार ने इस सच से मुंह छुपाया है. लगतार बिहार में जहरीले शराब से मौत हो रहीं हैं लेकिन एक भी स्प्रिट कारोबारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं किया है, नीतीश सरकार को जबाब देना चाहिए! यही वजह है कि दीवाली के दिन गोपालगंज व चंपारण में अब तक लगभग 36 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें अधिकांश गरीब समुदाय के लोग हैं. इसलिए इसकी पूरी जवाबदेही सरकार की बनती है.

 

IMG 20211106 WA0119 1हमारी पार्टी नीतीश कुमार से मांग करती है कि मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और जहरीली शराब से मरने वाले लोगों के परिजनों को 20 लाख का मुआवजा दिया जाए. इसके लिए सरकार अपनी नीतियों में बदलाव करे.

 

Bihar news जहरीली शराब से हुई मौतों के जिम्मेदार मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री सुनील कुमार को बर्खास्तगी को लेकर भाकपा माले ने किया पुतला दहनराज्य में शराबबंदी की मांग एक लोकप्रिय मांग थी. उसे लेकर जबरदस्त आंदोलन हुआ था. तब जाकर कानून बना, लेकिन वह काला कानून ही साबित हुआ. शराब का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है, जहरीली शराब से लोग मारे जा रहे हैं. इसी साल तकरीबन 100 लोग जहरीली शराब की भेंट चढ़ गए. एक तरफ मौतें हो रही हैं और दूसरी ओर गरीबों को ही सजा दी जा रही है. यह शराबबंदी गरीबों पर कहर बनकर टूटा है. हमने बार-बार कहा कि शराब की बुरी लत वालों की आदत छुड़ाने के लिए सामाजिक अभियान चलाया जाए, नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएं, लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किये.

 

Bihar news जहरीली शराब से हुई मौतों के जिम्मेदार मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री सुनील कुमार को बर्खास्तगी को लेकर भाकपा माले ने किया पुतला दहनसरकार को राजनेता-प्रशासन-शराब माफिया गठजोड़ पर कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन आज तक एक शराब माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. हमारी मांग है कि इस गठजोड़ की उच्चस्तरीय जांच सरकार करवाई जाए और असली अपराधियों पर नकेल कसी जाए., सभा में माले नेता धर्म कुशवाहा, मनबोध साह, विनोद कुशवाहा,मुजम्मिल मियां, इन्द्रीस मियां, राजेन्द्र प्रसाद, हारून गद्दी, जोखू चौधरी, अली अनवर, संजय राम इनौस नेता सुरेन्द्र चौधरी आदि नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया

Post navigation

Previous: Bihar news देवराज इंद्र के प्रकोप से लोक -जीवन बचाने को ले होती है श्रीकृष्ण की अन्नकूट पूजा: गरिमा
Next: प्रतापगढ़ न्यूज : प्रतापगढ़ में अलीम खान ने गांव पहुंचकर परिवार संग मनाई दिवाली

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.