Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar. News मुख्यमंत्री हिसाब दो आंदोलन

जनवाद टाइम्स इटावा 16 June 2021
Bihar. News Chief Minister Account Do Movement
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य कमिटी 16 जून से 30 जून तक पूरे बिहार में मुख्यमंत्री जवाब दो आंदोलन चलाएगी । इसकी जानकारी देते हुए पार्टी के पश्चिम चम्पारण के जिला मंत्री प्रभुराज नारायण राव ने बताया की _
पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी कोरोना संक्रमण के दौरान ग्रामीण इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों की दुर्दशा , स्वास्थ्य केंद्रों पर डाक्टर , नर्स , कोरोना से बचाव के लिए उपक्रमों का नहीं होने का जिम्मेदार कौन है । इतना ही नहीं जीवन रक्षक अस्पतालों में मवेशियों या कुत्तों का आश्रय स्थल बना हुआ है । कहीं भी वेक्सिन नहीं है । जिले में हुई कोरोना संक्रमित लोगों की मौत की सही जानकारी देने की जिम्मेदारी किसकी है ।
महंगाई को रोकने की कोई सरकारी योजना नहीं है । पेट्रोल , डीजल एक सौ के करीब है । खाने का तेल दो सौ के पार है । दाल , सब्जी अब मध्यवर्गीय लोगों की थाली से दूर होता जा रहा है ।
धान का बीज सरकार द्वारा समय पर उपलब्ध नहीं करना , न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं का खरीदारी नहीं होना , 14 सौ रुपए क्विंटल पर बिचौलियों के हाथों 95 % किसानों का बिक जाने का जिम्मेदार कौन है ।
गन्ना किसानों का चीनी मिलों द्वारा गन्ना का भुगतान पेराई सत्र में नहीं होना , गन्ना के दामों में पिछले 7 साल से राज्य संवर्धन मूल्य (SAP) नहीं मिलना , गन्ना के दामों में बढ़ोतरी नहीं होना , मिलों द्वारा किसानों के गन्ना का घटतौली करने का जिम्मेदार कौन है ।
किसानों के जमीन को कारपोरेट के हाथों सौंप देने के लिए तीन काला कानून बनाने , एम एस पी को कानूनी दर्जा नहीं देना , फसल उत्पादन या लाभकारी दाम नहीं मिलने से आत्महत्या करने का जिम्मेदार कौन है ।
जिले में अपराध में हो रहे बेतहाशा वृद्धि , हत्या , लूट और बढ़ते पुलिस धांधली , शराब को मंगाने और घरों तक पहुंचाने की गारंटी , लॉक डाउन में दूकान खोलने वाले व्यवसायियों से मनमानी वसूली , ट्राफिक पुलिस द्वारा रास्ता को सुचारु बनाने के बदले कमजोर चालकों से तथा सड़क पर सामान बेचने वालों से नाजायज उगाही कराने का जिम्मेदार कौन है ।
बाढ़ तथा सुखाड़ जैसे आपदा से लोगों तथा उनके घरों , मवेशियों , फसलों को बचाने का जिम्मेदार कौन है ।
काम करने वाले युवकों को रोजगार की व्यवस्था करने , बच्चों को शिक्षा देने , उन्हें विकास का मौका देने का जिम्मेदार कौन है ।
इसके साथ साथ अन्य स्थानीय सवालों पर गांवों में बैठकें और सभाएं की जायगी । जिसमें जिला नेतृत्व के साथी भाग लेंगे । जून के अंतिम सप्ताह में प्रखण्ड स्तर पर प्रदर्शन किए जायेगें ।

Post navigation

Previous: Bihar news चितवन नेशनल पार्क में गेंडा अधिवास के लिए बनाई जा रही ग्रासलैंड लगभग बनकर तैयार
Next: Bihar. News जिलाधिकारी द्वारा मंगलपुर घाट का लिया गया जायजा।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260427-WA0006
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

जनवाद टाइम्स 27 April 2026
IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.