Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news यूथ रेड क्रॉस इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दलित बस्ती में कंबल वितरण

जनवाद टाइम्स 8 January 2022
Bihar news यूथ रेड क्रॉस इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दलित बस्ती में कंबल वितरण
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

 

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बगहा की यूथ रेड क्रॉस इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सौभाग्य महिला उत्थान समिति, बेलबाग, बेतिया के सहयोग से कॉलेज के समीप स्थित दलित बस्ती की महिलाओं के बीच कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आर.के. चौधरी ने समाज के प्रति प्रयोजक संस्था की संवेदनशीलता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा रेड क्रॉस और एन.एस.एस. का ध्येय है।

Bihar news यूथ रेड क्रॉस इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दलित बस्ती में कंबल वितरण

मुख्य अतिथि रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर, बेतिया के निदेशक मदन बनिक व जिला रेड क्रॉस सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने महिलाओं को अपने परिवार के सर्वांगीण विकास के लिए जागरूक होने और आगे आने की अपील की। विशिष्ट अतिथि सौ.म.उ. समिति की सचिव वाणी दास, रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य रमेश कुमार, महिला समिति की आभा मिश्रा, अनिमा सरकार, माधुरी दास, मयूरिका बनिक ने दलित बस्ती में महिलाओं को सशक्त करने के लिए हरसंभव मदद करने की घोषणा की। संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संदीप कुमार सिंह व धन्यवाद ज्ञापन यूथ रेड क्रॉस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेखा श्रीवास्तव ने किया।

 

Bihar news यूथ रेड क्रॉस इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दलित बस्ती में कंबल वितरण

कंबल पाने वाली बबीता देवी, सरस्वती देवी, पूनम देवी, ज्ञान्ति देवी, उषा देवी, भगवती देवी, इंदु देवी सहित सभी महिलाओं ने आयोजक व प्रायोजक के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मेश नंदा, राहुल कुमार, बसंत कुमार आदि का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर आगत अतिथियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

Post navigation

Previous: Bihar news सभ्य समाज का निर्माण के लिए संस्कार और संस्कृति का संरक्षण सबसे जरूरी:गरिमा
Next: लखनऊ न्यूज :  लखनऊ अनुशासित होकर सुसाशन के प्रति कार्य करना ही देश के लिए आज़ादी का अमृत महोत्सव अभियान सफल होगा- डॉ0 अनुराधा तिवारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.