Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news : संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को भारत बंद के लिए बेतिया अनुमण्डल स्तरीय किसान कन्वेंशन

जनवाद टाइम्स 19 September 2021
IMG-20210919-WA0035
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

संयुक्त किसान मोर्चा का बेतिया अनुमंडल स्तरीय कन्वेंशन बलिराम भवन नौरंगाबाद मैं संपन्न हुआ । कन्वेंशन में तीन सदस्यीय नंदकिशोर विकल , कृष्णनंदन सिंह तथा प्रभुनाथ गुप्ता की अध्यक्ष मण्डली बनाई गई ।
केन्द्र की मोदी सरकार ने जनता की सारी सम्पति बेचने के बाद अब किसानों की जमीन भी अम्बानी और अडाणी को दे देना चाहती है । इसके लिए उसने तीन कृषि विरोधी काला कानून बनाया है । वह न्यूनतम समर्थन मूल्य भी किसानों को नहीं देना चाह रही है । जिसने आवश्यक वस्तु अधिनियम कानून को समाप्त कर जमाखोरी की खुली छूट दे दिया है ।
जिसके विरुद्ध किसान संघर्ष कर रहे हैं ।

 

IMG 20210919 WA0035 1किसान चाहते हैं कि सरकार तीनों किसान विरोधी काले कानूनों को वापस ले ले और एम एस पी को कानूनी दर्जा दे दिया जाय । इसके लिए किसान 9 महीने 23 दिन से दिल्ली के सभी बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं । धरना देते हुए 6 सौ से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं ।लेकिन मगरूर मोदी सरकार मनाने को तैयार नहीं है ।
इसी उद्देश्य से 27 सितम्बर को भारत बन्द का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा ने किया है । हमें बेतिया अनुमण्डल सहित पूरे पश्चिम चंपारण जिले में सफल बनाना है ।
*भारत बंद का मतलब*: भारत बंद के दौरान जिले में हर सार्वजनिक गतिविधि बंद रहेगी,
• केंद्र और राज्य सरकार के सभी दफ्तर और संस्थाएं
• बाजार, दुकान और उद्योग
• स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और सभी तरह के शिक्षण संस्थान
• हर तरह का सार्वजनिक यातायात
*भारत बंद के दौरान निम्नलिखित को छूट होगी*:
• अस्पताल, मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस और कोई भी मेडिकल सेवा
• किसी भी तरह की सार्वजनिक (फायर ब्रिगेड, आपदा राहत आदि) या व्यक्तिगत इमरजेंसी (मृत्यु, बीमारी, शादी आदि)
*बंद के दौरान सुझाए नारे*:
• मोदी करेगा मंडी बंद, हम करेंगे भारत बंद
• मोदी करेगा फसल की खरीद बंद, हम करेंगे भारत बंद
• मोदी करेगा राशन बंद, हम करेंगे भारत बंद
• किसान को सस्ती बिजली बंद, हम करेंगे भारत बंद
• जमाखोरी पर रोक बंद, हम करेंगे भारत बंद
• किसान ने कर ली मुठ्ठी बंद, हम करेंगे भारत बंद ।

 

Bihar news : संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को भारत बंद के लिए बेतिया अनुमण्डल स्तरीय किसान कन्वेंशनकन्वेंशन में बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव , एटक के वरिष्ठ एवं राज्य नेता ओमप्रकाश क्रान्ति , किसान सभा के जिला मंत्री चांदसी प्रसाद यादव , किसान सभा के जिला सचिव राधामोहन यादव , लोक संघर्ष समिति के सोहन राम , कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के शाही कुमार राय ,भारतीय किसान संघ के नंदकिशोर विकल , सीटू के जिला सचिव शंकर कुमार राव ,बिहार राज्य ई रिक्शा चालक संघ के महासचिव नीरज बरनवाल ,जन संघर्ष किसान प्रकोष्ट के दिलशाद साहब , खेतीहर मजदूर यूनियन के प्रकाश वर्मा , खेत मजदूर यूनियन के सुबोध चौधरी , युवा राजद के मुकेश यादव , नौजवान संघ के तारिक अनवर , किसान नेता प्रभु यादव , बबलू दुबे ने अपने विचार ब्यक्त किये ।

Post navigation

Previous: Bihar news : सिकटा सीमा पर 2 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Next: आगरा न्यूज। आगरा में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक ही फंदे पर लटके मिले नवदंपती के शव, चार महीने पहले हुई थी शादी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.