Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

आगरा न्यूज। आगरा में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक ही फंदे पर लटके मिले नवदंपती के शव, चार महीने पहले हुई थी शादी

जनवाद टाइम्स 19 September 2021
PicsArt_09-19-05.50.49
Share News
       

संवाददाता। प्रताप सिंह आजाद

आगरा में नवदंपती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में पति-पत्नी के शव फंदे पर लटके मिले हैं। इनकी चार महीने पहले शादी हुई थी। मृतका की बड़ी बहन की शादी भी इस घर में हुई थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लगा है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। परिवार में दोनों की आत्महत्या के बाद कोहराम मच गया है।

चार महीने पहले हुई थी शादी

सचिन पुत्र राकेश पत्थर का कारीगर है और इन दिनों भाइयों के साथ गाजियाबाद में काम कर रहा था। सचिन की क्रांति से चार महीने पहले शादी हुई थी। क्रांति की बहन की शादी भी इसी घर में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही सचिन गाजियाबाद में काम करने चला गया। गांव में उसकी पत्नी सास के रहती थी। परिजनों ने बताया कि सचिन कुछ दिन पहले गांव आया था। शुक्रवार रात को पति-पत्नी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार सुबह देर तक जब वे नहीं जागे तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। सचिन की मां और भाभी ने गांव में रह रहे अन्य लोगों को सूचित किया।

कमरे की ईंट निकालकर देखा तो उड़ गए होश

परिजनों ने जब दीवार की एक ईंट निकालकर अंदर देखा गया तो सभी के होश उड़ गए। सचिन और उसकी पत्नी क्रांति फंदे पर लटक रहे थे। यह देखकर घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर दोनों के शव फंदे से नीचे उतारे गए। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। परिवार दोनों की आत्महत्या का कारण समझ नहीं पा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

Post navigation

Previous: Bihar news : संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 27 सितंबर को भारत बंद के लिए बेतिया अनुमण्डल स्तरीय किसान कन्वेंशन
Next: अम्बेडकरनगर न्यूजःपुलिस के कर्मियों ने पैदल गश्त कर पदुमपर बाजार मे लिया सुरक्षा का जायजा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.