Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News घंटों चर्चा में व्यापक विमर्श और बहस के बाद वर्ष 2024-25 के लिए नगर निगम का कुल 516 करोड़ का बजट पारित:गरिमा

जनवाद टाइम्स 14 March 2024
Bihar News घंटों चर्चा में व्यापक विमर्श और बहस के बाद वर्ष 2024-25 के लिए नगर निगम का कुल 516 करोड़ का बजट पारित:गरिमा
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

वर्ष 2024-25 के बजट प्रारूप को स्वीकृति के लिए नगर निगम बोर्ड की विशेष बैठक का आयोजन गुरुवार को नगर निगम के सभागार किया गया।

Bihar News घंटों चर्चा में व्यापक विमर्श और बहस के बाद वर्ष 2024-25 के लिए नगर निगम का कुल 516 करोड़ का बजट पारित:गरिमा

महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में नगर निगम के पार्षदगण के बीच घंटों चर्चा में व्यापक तौर पर बिंदुवार विमर्श किया गया। प्रत्येक विषय के ऊपर विस्तृत बहस के और चर्चा के बाद वर्ष 2024-25 के लिए नगर निगम का कुल 516 करोड़ का बजट पारित होने की जानकारी महापौर के द्वारा दी गई। बजट की विशेषताओं के बाबत महापौर ने बताया कि बजट की प्राथमिकताओं में नगर निगम का स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जन जीवन की सुविधाओं का संबर्द्धन पर जोर दिया गया है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में सुगम आवागमन के साथ संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास का संकल्प महापौर के द्वारा व्यक्त किया गया। श्रीमती सिकारिया ने बताया कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी स्तर की नागरिक सुविधाओं के विस्तार में को उच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है। जिसके लिए निर्धारित समयबद्धता का अनुपालन सुनिश्चित करने को महापौर ने प्रस्तुत बजट प्रारूप का आधार बताया। नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र में खतरनाक स्तर पर पहुंचे पर्यावरण में सुधार के लिए मोटर चालित स्प्रिंकलर मशीन से पानी का नियमित छिड़काव और वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन की योजना को प्रस्तावित बजट में उच्च प्राथमिकता देते हुए कचरा से खाद उत्पादन का प्लॉट लॉन्च करने की व्यवस्था बजट में किए जाने की जानकारी दी। स्वच्छता अभियान को गुणात्मक रूप में सफल बनाने के लिए संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में शौचालय, मूत्रालयों की व्यवस्था पर्याप्त संख्या में करने के प्रस्ताव को बजट में शामिल बताया। प्रत्येक वार्ड में पुस्तकालय स्थापित करने के साथ स्कूली शिक्षा व्यवस्था को नई शिक्षा नीति के नए प्रावधानों का प्रारूप बजट में शामिल होने की जानकारी दी। इसके साथ ही उपरोक्त लक्ष्य की प्राप्ति के लिए राजस्व वृद्धि को भी श्रीमती सिकारिया ने बेहद जरूरी बताया। इसके लिए प्रॉपर्टी टैक्स की अब तक की औसतन 6 से 7 करोड़ की सालाना वसूली को सालाना 32 करोड़ तक पहुंचाने के लक्ष्य को बजट प्रारूप में शामिल बताया। बजट प्रारूप में प्रारंभिक पूंजी 173 करोड़, संपूर्ण आमद कुल 425 करोड़ और खर्च 516 करोड़ के बाद भी अगले वित्तीय वर्ष के लिए कुल 73 करोड़ सरप्लस पूंजी उपलब्ध होने का प्रावधान बजट प्रारूप में शामिल होने की जानकारी सदस्य पार्षदगण ताली के बीच दी।

Bihar News घंटों चर्चा में व्यापक विमर्श और बहस के बाद वर्ष 2024-25 के लिए नगर निगम का कुल 516 करोड़ का बजट पारित:गरिमामहापौर ने कहा कि बजट में दिव्यांगों हेतु आवश्यक उपकरण, प्रदुषण नियंत्रण संयन्त्र, विद्युत् एवं पारम्परिक शवदाहगृह निर्माण, वाटर एटीएम, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, पोखरों के किनारे टूरिज्म पॉइंट, बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क, पौधा रोपण, सोख्ता निर्माण, तालाब का उड़ाहीकरण, फाउंटेंन निर्माण, स्वागत द्वार, महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानीयों की मूर्तियों का निर्माण, वेंडिंग जोन निर्माण, रैनबसेरा निर्माण, मलिन बस्ती उदारीकरण, सामुदायिक भवन एवं वृद्धआश्रम निर्माण, सबके लिए आवास, ओपन जीम एवं मल्टीस्टोरेज बिल्डिंग को भी सम्मिलित किया गया है।

Post navigation

Previous: Bihar News राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के तौर पर बेतिया के ऐतिहासिक धरोहरों का विकास करना मेरी प्राथमिकताओं में ऊपर:गरिमा
Next: Bihar News-भाकपा माले के वरिष्ठ नेता कामरेड राम स्वार्थ सिंह का हृदय गति रुकने से मौत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0031
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: धार्मिक स्थल में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, शिकायत पर कार्रवाई की मांग
  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.