Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के तौर पर बेतिया के ऐतिहासिक धरोहरों का विकास करना मेरी प्राथमिकताओं में ऊपर:गरिमा

जनवाद टाइम्स 14 March 2024
Bihar News Developing the historical heritage of Bettiah as a national level tourism center is on top of my priorities: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर के मध्य भाग में अवस्थित ऐतिहासिक महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की अपनी एक महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा बुधवार को किया गया। इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित डीईओ रजनीकांत प्रवीण ने महापौर का पुस्तकालय प्रबंध समिति सचिव के रूप में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज से करीब दो माह में पूरा होने वाली इस महत्वपूर्ण योजना के बाद यहां सभी वांछित सुविधा सुलभ हो जायेगी। इस जिला स्तरीय धरोहर की सुरक्षा के और सौंदर्यीकरण के लिए महापौर की पहल के लिए पुस्तकालय प्रबंध समिति हार्दिक आभार व्यक्त करती है। वही कुल 18.97 लाख से भी अधिक की लागत वाली योजना का शुभारंभ करने के मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि बेतिया राज के जमाने में नगर में निर्मित करीब दर्जनभर मंदिर और अन्य भवन आज की पीढ़ी के लिए बहुमूल्य धरोहर हैं। ऐसे धरोहरों का ऐतिहासिक,पुरातात्विक, सांस्कृतिक और पर्यटनिक महत्व है। इनका मूल स्वरूप में संरक्षण हम सब अर्थात आज के पीढ़ी की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मेरे सार्वजनिक जीवन में प्रवेश के साथ ऐसे कार्य मेरी प्राथमिकताओं में ऊपर रहे हैं।

Bihar News Developing the historical heritage of Bettiah as a national level tourism center is on top of my priorities: Garimaश्रीमती सिकारिया ने कहा कि अपने इस उद्देश्य को पूरा करने को लेकर मैंने अपनी ऐसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूरा करने का अभियान मिशन मोड में शुरू कर चुकी हूं। दो दिन पहले राज ड्योढी परिसर से इसकी शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि इसमें शतत सहयोग लिए मैं अपने नगर निगम बोर्ड के एक एक सदस्य के साथ सहयोगी अधिकारियों का भी हृदय से आभारी हूं। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक महाराजा हरेंद्र किशोर पुस्तकालय का मूल स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए जर्जर पड़े महाराजा पुस्तकालय भवन का जीर्णोद्धार के साथ सौंदर्यीकरण की योजना शामिल है। इसके अलावें इस केंद्रीय पुस्तकालय की पूर्व निर्मित चाहर दिवारी का जीर्णोद्धार के साथ आकर्षक लुक में नया रंग रोगन कराया जायेगा। इसके अलाव पुस्तकालय परिसर में पूर्व से स्थापित महाराजा हरेंद्र किशोर की प्रतिमा का रमणीक लुक में सौदार्यीकरण भी शामिल है। नगर निगम महापौर ने इसके साथ ही यह भी बताया कि पुस्तकालय परिसर में वॉली बॉल तथा बैडमिंटन कोट बनाने के साथ पूरे परिसर का आकर्षक लुक में सौंदर्यीकरण करने की योजना भी आज से शुरू हो रही मेरी इस महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है। ताकि अपने इस ऐतिहासिक बेतिया नगर निगम क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित और स्थापित करने का मेरा उद्देश्य पूरा हो सके। इस आयोजन का ओजस्वी संचालन महाराजा पुस्तकालय के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने किया।

Bihar News Developing the historical heritage of Bettiah as a national level tourism center is on top of my priorities: Garimaइस मौके पर सिटी मैनेजर अरविन्द कुमार, कनीय अभियंता सुजय सुमन, कनीय अभियंता मनीष कुमार, पार्षद मनोज कुमार, इंद्रजीत यादव, दीपक कुमार के साथ इम्तियाज़ अहमद, ओबेद अहमद, सोने लाल गुप्ता, नवेंन्दु चतुर्वेदी, अनुराग चतुर्वेदी, नरेश पोद्दार, शर्मा जी, रेमी पीटर, राकेश कुमार, अनिल सर्राफ, एस एन मिश्रा आदि की उपस्थिति और सहभागिता देखी गई।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :माननीय मुख्यमंत्री,योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नगर निगम की रू0-970.29 लाख की लागत से 28 परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण
Next: Bihar News घंटों चर्चा में व्यापक विमर्श और बहस के बाद वर्ष 2024-25 के लिए नगर निगम का कुल 516 करोड़ का बजट पारित:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Bihar News: नशामुक्त बिहार अभियान की मजबूत आधारशिला बनीं जीविका दीदियाँ, पश्चिम चंपारण में चला व्यापक जनजागरण अभियान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.