Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: विद्दुत करंट की चपेट मे आने से एक अधेड़ व्यक्ति एक नीलगाय एवं एक कुत्ते की हूई मौत।

जनवाद टाइम्स इटावा 16 June 2021
Bihar News: A middle-aged man, a Nilgai and a dog died due to electric current.
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली/राजापाकर प्रखंड के नारायणपुर बुर्जुग पंचायत के वार्ड संख्या10निवासी जुगल साह के विद्दुत करंट की चपेट मे आने से हूई दर्दनाक मौत।बुधवी की प्रात: ग्रामीणों ने देखा कि विद्दुत करंट के चपेट मे आने से एक52वर्ष व्यक्ति की मौत हो गई है।साथ मे एक नील गाय और एक कुत्ता भी करंट की चपेट मे आकर मर गया है।मृतक स्वर्गीय विशेश्वर साह का पुत्र जुगुल साह52वर्ष है।इस संबंध मे मृतक के पुत्र विकास कुमार ने रोते बिलखते हूए बताया कि उसकी पालतू भैस रात्रि मे खुलकर कही चली गई थी।जिससे ख़ोजने के लिए उसके पिता जुगुल साह बुधवार की प्रातः3:00बजे भोर मे निकले।लेकिन दिन निकल जाने के बाद तक जब वे घर नही लौटे तो खोजबीन किया गया।तो वे अपने से लगभग500मीटर की दूरी पर एक खेत मे पड़े मिले तथा दोनो पैर मे लोहे की तार फसा था।मालूम हो कि गांव के ही दिग्विजय तिवाड़ी के पुत्र बच्चा बाबू तिवारी एवं टन टन ने अपने खेत मे लगे सब्जी को नीलगाय से बचाने के लिए चुप चोरी अपने खेत मे नंगा लोहे की तार चारो तरफ से लगा रखा था।तथा उसमें रात्रि मे प्रतिदिन अपने विद्दुत बोरिंग से करंट प्रवाहित कर देता था।जिसमें बीते मंगलवार की रात नील गाय और कुत्ता तो विद्दुत चपेट मे आकर मरा ही साथ साथ जब अपनी भैस खोजते खोजते उस खेत के पास जुगुल साह पहुंचे तो वे भी नौगे तार मे प्रवाहित विद्दुत तार मे पैर फंस गया और तड़प कर दम तोड़ दिया।मृतक लगभग6घंटे तक मरा उसी खेत मे पड़ा रहा।करीब दिन के 11:00बजे मृतक के परिज खोजते खोजते वहां पहुंचे तो उन्हें खेत मे मरा पड़ा हूआ पाया।इस घटना के बाद मृतक के घर मे कोहराम मच गया।पत्नी रो रो कर बार बार बेहोश हो जा रही है।मृतक एक गरीब किसान था।उसी के सहारे घर चलता था।घटना की सूचना पाकर महुआ थाना के एएसआई दिलिप कुमार सिंह दल बल के साथ पहुंच कर घटनास्थल पर जाकर खेत मे दौड़ाई ग्ए नंगा तार को देखा तथा कागजी प्रक्रिया मे लग ग्ए।वही मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगो ने खेत मे अवैध रूप से नंगा तार लगाकर विद्दुत प्रवाहित करने वालो पर कानूनी कारवाई करने तथा मृतक के परिजनों को500000मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

Post navigation

Previous: Agra News: ब्लैक फंगस को लेकर सिंधी अकादमी दल द्वारा चलाया गया जागरूक अभियान राज्यमंत्री चौधरी उदयभान ने राजा दाहिर सेन के चित्र पर किया माल्यार्पण
Next: Etawah News: मानव अधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन ने नगर में मास्क व फल वितरण किए

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.