Bihar News: गुजरात की एक फैक्ट्री मे काम कर रहे भाथादासी गांव के एक मजदूर की आँक्सीजन गैस सिलेंडर फटने से मौत।

IMG-20210407-WA0082
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर वैशाली।राजापाकर-गुजरात की एक फैक्ट्री मे कार्यरत एक मजदूर की गैस लाइन फटने से मौके पर ही मौत हो गई।घटना के सौबंध मे मिली जानकारी के आनूसार राजापाकर थाना क्षेत्र के भाथादासी गांव निवासी अभिलाष सिह का 37वर्षीय पुत्र धमेन्द्र कुमार सिह गुजरात मे एक फैक्ट्री मे काम करता था।प्रत्येक दिन की तरह सोमवार को वह फेक्ट्री मे काम करने गया था।काम करने के दौरान फैक्ट्री के आँक्सीजन का गैस सिलेंडर फटने से मौके पर तीन मजदूर की मौत हो गई थी।जिसमे बिहार के छपरा जिले के दो मजदूर सहित राजापाकर के भाथादासी गांव का धमेन्द्र कुमार सिह भी शामिल है।घटना की सूचना पाकर परिजन गुजरात पहुंचे व शव को सड़क मार्ग से एंबुलेस द्बारा बुधवार को घर लाया गया।घर पर शव पहुंच ते ही परिजनों व गांव मे कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।मालूम हो कि मृतक धमेन्द्र कुमार सिह अपने घर मे कमाने वाला अकेला व्यक्ति था।उसके द्बारा ही परिवार का भरण पोषण होता था।उसके एक पुत्र व दो पुत्रियां है।जो सभी छोटे बच्चे है।एक पुत्री का जन्म महज बाईस दिन पूर्व हूआ था।घर पर शव पहुंचते ही गांव वालो की भीड़ जुट गई।समाजसेवी मे शिवनाथ सिह रामप्रवेश सिह, मुकेश पटेल,सहित दर्जनों व्यक्ति ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की माऔग की है।

फोटो संलग्न

You may have missed